Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:8.7%

x

मार्जयेन्नवनीतेन दोहयेच्च पुनः पुनः । तदग्रं लौहयन्त्रेण कर्षयित्वा शनै: शनै: ॥१-३१॥

After this, butter should be rubbed on the tongue and tapped (stretched) repeatedly. Then, hold the front part of the tongue with iron tweezers and pull it slowly.

english translation

इसके उपरान्त जीभ के ऊपर मक्खन को रगड़कर बार- बार उसका दोहन ( उसे लम्बा ) करना चाहिए । फिर लोहे की चिमटी द्वारा जीभ के अग्र भाग ( अगले हिस्से ) को पकड़कर उसे धीरे- धीरे खीचना चाहिए ।

hindi translation

नित्यं कुर्यात् प्रयत्नेन रवेरुदयकेऽस्तके । एवं कृते च नित्यं सा लम्बिका दीर्घतां व्रजेत्॥१-३२॥

By practicing this daily with full effort at the time of sunrise and sunset , the length of the tongue increases.

english translation

साधक द्वारा प्रतिदिन सूर्योदय ( सूर्य के निकलते समय ) व सूर्यास्त ( सूर्य के छिपते समय ) के समय पर पूरे प्रयत्न ( मनोभाव ) के साथ इसका अभ्यास करने से जीभ की लम्बाई बढ़ जाती है ।

hindi translation

तर्जन्यनामिकायोगान्मार्जयेत् कर्णरन्ध्रयो: । नित्यमभ्यासयोगेन नादान्तरं प्रकाशयेत्॥१-३३॥

Cleaning both the ears with the tips of the index (first finger) and ring fingers (third finger) together is called Karnarandhra Dhauti. By practicing Karnarandhra Dhauti daily, the inner sound starts appearing (hearing) within the seeker.

english translation

तर्जनी ( पहली अँगुली ) व अनामिका ( तीसरी अँगुली ) दोनों अँगुलियों को मिलाकर इनके अग्रभाग से दोनों कानों की सफाई करना कर्णरन्ध्र धौति कहलाती है । प्रतिदिन कर्णरन्ध्र धौति का अभ्यास करने से साधक के अन्दर आन्तरिक नाद प्रकट ( सुनाई देने ) होने लगता है ।

hindi translation

बद्धाङ्गुष्ठेन दक्षणे मार्जयेद् भालरन्ध्रकम् । निद्रान्ते भोजनान्ते न दिवान्ते च दिने दिने॥१-३४॥

With the thumb of the right hand, massage the upper part of the head (where there is a very delicate spot on the head of small children which keeps on throbbing) every morning, after having food and at the end of the day i.e. in the evening. Purifying) is called Kapalarandhra Dhauti.

english translation

दायें हाथ के अँगूठे से सिर के ऊपरी भाग का ( जहाँ पर छोटे बच्चों के सिर में एक अत्यन्य नाजुक स्थान होता है जो निरन्तर धड़कता रहता है ) प्रतिदिन प्रातःकाल, भोजन करने के बाद व दिन के अन्त में अर्थात् सायंकाल मार्जन ( हल्की मालिश द्वारा उसे शुद्ध करना ) करना कपालरंध्र धौति कहलाता है ।

hindi translation

नाडी निर्मलतां याति दिव्यदृष्टि: प्रजायते । एवमभ्यासयोगेन कफदोषं निवारयेत् ॥१-३५॥

By regularly practicing Kapalarandhra Dhauti, all the nerves of the seeker become pure. Divine vision is attained and all cough disorders are eliminated.

english translation

कपालरंध्र धौति का नियमित रूप से अभ्यास करने से साधक की सभी नाड़ियाँ निर्मल ( शुद्ध ) हो जाती हैं । दिव्य दृष्टि की प्राप्ति होती है और सभी कफदोषों की समाप्ति हो जाती है ।

hindi translation