Chanakya Neeti

Progress:93.8%

x

पुस्तके प्रत्ययाधीतं नाधीतं गुरुसन्निधौ । सभामध्ये न शोभते जारगर्भा इव स्त्रियः ॥१II

The scholar who has studied innumerable books without the blessings of a Sadguru does not shine as a true scholar in the gathering of scholars. In the same way as an adulterous woman does not look good in a gathering.

english translation

वह विद्वान जिसने असंख्य किताबो का अध्ययन बिना सदगुरु के आशीर्वाद से कर लिया वह विद्वानों की सभा में एक सच्चे विद्वान के रूप में नहीं चमकता है। उसी प्रकार जैसे एक व्यभिचारिणी स्त्री सभा के बीच शोभा नहीं पाती I

hindi translation

कृते प्रतिकृतिं कुर्याद्धिंसने प्रतिहिंसनम् । तत्र दोषो न पतति दुष्टे दृष्टं समाचरेत ॥२॥

When we do a favor, we should reciprocate, similarly we should do evil to the oppressed, there is no sin in doing so.

english translation

उपकार करने पर हमें प्रत्युपकार करना चाहिए उसी प्रकार दृष्ट के साथ भी दुष्टता करनी चाहिए, ऐसा करने में कोई पाप नहीं है।

hindi translation

यद्वरं यददुराराध्यं यच्च दूरे व्यवस्थितम् । तत्सर्वं तपसा साध्यं तपो हि दुरतिक्रमम् ॥३॥

We can attain that which seems far away, which cannot be worshiped and which exists far away, if we do penance. Therefore penance is extremely strong.

english translation

जो दूर प्रतीत होता है, जिसकी आराधना नहीं हो सकती और जो दूर विद्यमान है, उनको भी हम प्राप्त कर सकते हैं यदि हम तप करें। अतः तप अंत्यंत प्रबल है I

hindi translation

लोभश्चेदगुणेन किं पिशुनता यद्यस्ति किं पातकैः सत्यं चेत्तपसा च किं शुचि मनो यद्यस्ति तीर्थेन किम् । सौजन्यं यदि किं गुणैः सुमहिमा यद्यस्ति किं मण्डनैः सद्विद्या यदि किं धनैरपयशो यद्यस्ति किं मृत्युना ॥४॥

What is a greater vice than greed? What is a greater sin than slander? What is the need to do penance for what is established in truth? Why does one who has a pure heart need a pilgrimage? If nature is good then what is the need for any other quality? If there is fame then what is the need for ornamentation? If you have good knowledge then what is the need for money? And if there is infamy then what is the fear of death.

english translation

लोभ से बड़ा दुर्गुण क्या है? परनिंदा से बड़ा पाप क्या है? जो सत्य में प्रस्थापित है उसे तप करने की क्या आवश्यकता है? जिसका हृदय शुद्ध है उसे तीर्थ यात्रा की क्या जरूरत है? यदि स्वभाव अच्छा है तो किसी और गुण की क्या आवश्यकता है? यदि कीर्ति है तो अलंकार की क्या जरुरत है? यदि अच्छी विद्या है तो धन की क्या आवश्यकता है? और यदि अपयश है तो मृत्यु से क्या भय है I

hindi translation

पिता रत्नाकरो यस्य लक्ष्मीर्यस्य सहोदरा । शङ्खो भिक्षाटनं कुर्यान्न दत्तमुपतिष्ठते ॥५॥

The sea is the storehouse of all gems, it is the father of the conch, Goddess Lakshmi is the sister of the conch. But begging from door to door wanders around with a conch in their hands, this proves that only the one who has donated first gets the property.

english translation

समुद्र सभी रत्नों का भण्डार है, वह शंख का पिता है, देवी लक्ष्मी शंख की बहन है। परन्तु दर दर भीख मांगने वाले हाथ में शंख ले कर घूमते है, इससे यह बात सिद्ध होती है की संपत्ति उसी को प्राप्त होती है जिसने पहले दान दिया है I

hindi translation