Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:10.4%

x

अथ चैनं नित्यजातं नित्यं वा मन्यसे मृतम् । तथापि त्वं महाबाहो नैवं शोचितुमर्हसि ॥ २-२६ ॥

Or if you hold this self as being constantly born and as constantly dying, even then, O mighty-armed one, it does not become you to feel grief.

english translation

और यदि तुम आत्मा को नित्य जन्मने और नित्य मरने वाला मानो तो भी, हे महाबाहो! इस प्रकार शोक करना तुम्हारे लिए उचित नहीं है।

hindi translation

जातस्य हि ध्रुवो मृत्युर्ध्रुवं जन्म मृतस्य च । तस्मादपरिहार्येऽर्थे न त्वं शोचितुमर्हसि ॥ २-२७ ॥

For, death is certain for the born, and re-birth is certain for the dead; therefore you should not feel grief for what is inevitable.

english translation

जन्मने वाले की मृत्यु निश्चित है और मरने वाले का जन्म निश्चित है; इसलिए जो अटल है अपरिहार्य - है उसके विषय में तुमको शोक नहीं करना चाहिये।

hindi translation

अव्यक्तादीनि भूतानि व्यक्तमध्यानि भारत । अव्यक्तनिधनान्येव तत्र का परिदेवना ॥ २-२८ ॥

O Arjuna, beings have an unknown beginning, a known middle and an unknown end. What is there to grieve over in all this?

english translation

हे भारत! सभी प्राणी जन्मसे पहले अप्रकट थे और मरनेके बाद अप्रकट हो जायँगे, केवल बीचमें ही प्रकट दीखते हैं। अतः इसमें शोक करनेकी बात ही क्या है?

hindi translation

आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेन-माश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः । आश्चर्यवच्चैनमन्यः श‍ृणोति श्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित् ॥ २-२९ ॥

Someone visualizes It as a wonder; and similarly indeed, someone else talks of It as a wonder; and someone else hears of It as a wonder. And someone else, indeed, does not realize It even after hearing about It.

english translation

कोई इस आत्मा को आश्चर्यकी तरह देखता है और वैसे ही अन्य कोई इसका आश्चर्यकी तरह वर्णन करता है तथा अन्य कोई इसको आश्चर्यकी तरह सुनता है; और इसको सुनकर भी कोई नहीं जानता।

hindi translation

देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत । तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुमर्हसि ॥ २-३० ॥

O Bharat! It is present in everybody, which is why it is not right for you to griever over all the beings.

english translation

हे भारत! यह देही आत्मा सबके शरीर में सदा ही अवध्य है, इसलिए समस्त प्राणियों के लिए तुम्हें शोक करना उचित नहीं।

hindi translation