Progress:9.7%
वेदाविनाशिनं नित्यं य एनमजमव्ययम् । कथं स पुरुषः पार्थ कं घातयति हन्ति कम् ॥ २-२१ ॥
He who knows this (self) to be indestructible, unborn, unchanging and hence eternal - how and whom, O Arjuna, does he cause to be killed, and whom he kill?
english translation
हे पार्थ! जो पुरुष इस आत्मा को अविनाशी, नित्य और अव्ययस्वरूप जानता है, वह कैसे किसको मरवायेगा और कैसे किसको मारेगा?
hindi translation
वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि । तथा शरीराणि विहाय जीर्णा- न्यन्यानि संयाति नवानि देही ॥ २-२२ ॥
Just as a man casts off worn-out clothes and puts on new ones, so also the embodied Self casts off worn-out bodies and enters others which are new.
english translation
जैसे मनुष्य जीर्ण वस्त्रों को त्यागकर दूसरे नये वस्त्रों को धारण करता है, वैसे ही देही जीवात्मा पुराने शरीरों को त्याग कर दूसरे नए शरीरों को प्राप्त होता है।
hindi translation
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः । न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ॥ २-२३ ॥
Weapons do not cut It, fire does not burn It, water does not moisten It, and air does not dry It.
english translation
इस आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते और न अग्नि इसे जला सकती है; जल इसे गीला नहीं कर सकता और वायु इसे सुखा नहीं सकती।
hindi translation
अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च । नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः ॥ २-२४ ॥
It cannot be cut, It cannot be burnt, cannot be moistened, and surely cannot be dried up. It is eternal, omnipresent, stationary, immovable and changeless.
english translation
क्योंकि यह आत्मा अच्छेद्य (काटी नहीं जा सकती), अदाह्य (जलाई नहीं जा सकती), अक्लेद्य (गीली नहीं हो सकती) और अशोष्य (सुखाई नहीं जा सकती) है; यह नित्य, सर्वगत, स्थाणु (स्थिर), अचल और सनातन है।
hindi translation
अव्यक्तोऽयमचिन्त्योऽयमविकार्योऽयमुच्यते । तस्मादेवं विदित्वैनं नानुशोचितुमर्हसि ॥ २-२५ ॥
This (self) is said to be unmanifest, inconceivable and unchanging. Therefore, knowing It thus, it does not befit you to grieve.
english translation
यह आत्मा अव्यक्त, अचिन्त्य और अविकारी है; इसलिए इसको इस प्रकार जानकर तुमको शोक करना उचित नहीं है।
hindi translation