Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:75.6%

x

तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात्प्रकाशकमनामयम् । सुखसङ्गेन बध्नाति ज्ञानसङ्गेन चानघ ॥ १४-६॥

Among them, sattva, being pure, ( Nirmala, pure-transparent, i.e., capable of resisting any form of ignorance )is an illuminator and is harmless. It binds through attachment to happiness and attachment to knowledge.

english translation

हे निष्पाप अर्जुन ! इन (तीनों) में, सत्त्वगुण निर्मल होने से प्रकाशक और अनामय (निरुपद्रव, निर्विकार या निरोग) है; वह सुख और ज्ञानकी आसक्तिसे (देहीको) बाँधता है।

hindi translation

रजो रागात्मकं विद्धि तृष्णासङ्गसमुद्भवम् । तन्निबध्नाति कौन्तेय कर्मसङ्गेन देहिनम् ॥ १४-७॥

O kaunteya ( Arjuna ), know rajas to be of the nature of passion, born of hankering and attachment. That binds the embodied one through attachment to action.

english translation

हे कौन्तेय ! रजोगुण को रागस्वरूप जानो, जिससे तृष्णा और आसक्ति उत्पन्न होती है। वह देही आत्मा को कर्मों की आसक्ति से बांधता है।

hindi translation

तमस्त्वज्ञानजं विद्धि मोहनं सर्वदेहिनाम् । प्रमादालस्यनिद्राभिस्तन्निबध्नाति भारत ॥ १४-८॥

O Bharata ( Arjuna ), know tamas, which deludes all embodied beings, to be born of ignorance. That binds through inadvertence, laziness and sleep.

english translation

और हे भारत ! सम्पूर्ण देहधारियोंको मोहित करनेवाले तमोगुणको तुम अज्ञानसे उत्पन्न होनेवाला समझो। वह प्रमाद, आलस्य और निद्राके द्वारा देहधारियोंको बाँधता है।

hindi translation

सत्त्वं सुखे सञ्जयति रजः कर्मणि भारत । ज्ञानमावृत्य तु तमः प्रमादे सञ्जयत्युत ॥ १४-९॥

O Bharat ( Arjun ), The Sattva fully dominates ( the Embodied ) through attachment to pleasure, Rajas to action; but the Tamas also totally dominates in the field of negligence, by veiling knowledge.

english translation

हे भारत ! सत्त्वगुण सुख में आसक्त कर देता है और रजोगुण कर्ममें लगाकर मनुष्यपर विजय करता है तथा तमोगुण ज्ञानको ढककर एवं प्रमादमें भी लगाकर मनुष्यपर विजंय करता है।

hindi translation

रजस्तमश्चाभिभूय सत्त्वं भवति भारत । रजः सत्त्वं तमश्चैव तमः सत्त्वं रजस्तथा ॥ १४-१०॥

O Bharat ( Arjun ), sattva increases by subduing rajas and tamas, rajas by overpowering sattva and tamas, and tamas by dominating over sattva and rajas.

english translation

हे भारत ! कभी रज और तम को अभिभूत (दबा) करके सत्त्वगुण की वृद्धि होती है, कभी रज और सत्त्व को दबाकर तमोगुण की वृद्धि होती है, तो कभी तम और सत्त्व को अभिभूत कर रजोगुण की वृद्धि होती है।

hindi translation