Progress:56.8%
अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारदः । गन्धर्वाणां चित्ररथः सिद्धानां कपिलो मुनिः ॥ १०-२६॥
Among all trees (I am) the Asvatha (peepul), and Narada among the divine sages. Among the Gandharvas (the celestial musicians), (I am) Citraratha; among the perfected ones, the sage Kapila.
english translation
मैं समस्त वृक्षों में अश्वत्थ (पीपल) हूँ और देवर्षियों में नारद हूँ; मैं गन्धर्वों में चित्ररथ और सिद्ध पुरुषों में कपिल मुनि हूँ।
hindi translation
उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम् । ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम् ॥ १०-२७॥
Among horses, know Me to be Uccaihsravas, born of Ambrosia (Ambrosia was obtained by the gods by churning the ocean ); Airavata among the lordly elephants; and among men, the Kind of men. [Uccaihsravas and Airavata are respectively the divine horse and elephant of Indra.]
english translation
घोड़ोंमें अमृतके साथ समुद्रसे प्रकट होनेवाले उच्चैःश्रवा नामक घोड़ेको, श्रेष्ठ हाथियोंमें ऐरावत नामक हाथीको और मनुष्योंमें राजाको मेरी विभूति मानो।
hindi translation
आयुधानामहं वज्रं धेनूनामस्मि कामधुक् । प्रजनश्चास्मि कन्दर्पः सर्पाणामस्मि वासुकिः ॥ १०-२८॥
Among weapons I am the Vajra ( thunderbolt ); among cows I am kamadhenu (the wish-fulfilling cow called Kamadhenu ). I am Kandarpa (Kamadeva, the god of love), the Progenitor, and among serpents I am Vasuki.
english translation
मैं शस्त्रों में वज्र और धेनुओं (गायों) में कामधेनु हूँ, प्रजा उत्पत्ति का हेतु कन्दर्प (कामदेव) मैं हूँ और सर्पों में वासुकि हूँ।
hindi translation
अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम् । पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम् ॥ १०-२९॥
Among snakes I am Ananta ( Sheshnag ), and Varuna among gods of the waters. Among the manes I am Aryama, and among the maintainers of law and order I am Yamraj (King of death).
english translation
नागोंमें अनन्त (शेषनाग) और जल-जन्तुओंका अधिपति वरुण मैं हूँ। पितरोंमें अर्यमा और शासन करनेवालोंमें यमराज मैं हूँ।
hindi translation
प्रह्लादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम् । मृगाणां च मृगेन्द्रोऽहं वैनतेयश्च पक्षिणाम् ॥ १०-३०॥
I am Prahlada among the demons, among the reckoners I am time; among beasts I am the lion ( Mrigendra ), and Vainateya (Garuda) among birds.
english translation
मैं दैत्यों में प्रह्लाद और गणना करने वालों में काल हूँ, मैं 'पशुओं' में सिंह (मृगेन्द्र) और पक्षियों में गरुड़ हूँ।
hindi translation