Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:57.5%

x

पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम् । झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी ॥ १०-३१॥

Of moving things, I am the wind , among the wielders of weapons I am Rama. Among fishes, too, I am the Makar ; I am Ganga among rivers.

english translation

मैं पवित्र करने वालों में वायु हूँ और शस्त्रधारियों में राम हूँ; तथा मत्स्यों (जलचरों) में मैं मगरमच्छ और नदियों में मैं गंगा हूँ।

hindi translation

सर्गाणामादिरन्तश्च मध्यं चैवाहमर्जुन । अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम् ॥ १०-३२॥

O Arjuna, among creations I am the beginning, the middle and also the end. Of sciences I am the science ( Aadhyatm vidya ) of self (of the individual and Universal Self). Of those who argue, I am the Vada ( fair reasoning ).

english translation

हे अर्जुन ! सृष्टियों का आदि, अन्त और मध्य भी मैं ही हूँ, विद्याओंमें अध्यात्मविद्या और परस्पर शास्त्रार्थ करनेवालोंका(तत्त्व-निर्णयके लिये किया जानेवाला) वाद मैं हूँ।

hindi translation

अक्षराणामकारोऽस्मि द्वन्द्वः सामासिकस्य च । अहमेवाक्षयः कालो धाताहं विश्वतोमुखः ॥ १०-३३॥

Of letters, I am the alphabet 'a' ( Akaar ) and of the group of compund words I am (the compound called) Dvandva. I am Myself imperishable Time ( Mahakaal ). I am the dispenser (of the fruits of actions, Virat svaroop ) having faces in all directions.

english translation

अक्षरोंमें अकार और समासोंमें द्वन्द्व समास मैं हूँ। अक्षयकाल अर्थात् कालका भी महाकाल तथा सब ओर मुखवाला धाता भी मैं हूँ।

hindi translation

मृत्युः सर्वहरश्चाहमुद्भवश्च भविष्यताम् । कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा ॥ १०-३४॥

I am also all-devouring death which carries away the life of all. Of those that shall be born I am that called birth. Of women (i.e., of goddesses who are the powers of Shri Bhagvan ) I am prosperity (Shri); I am fame (Kirti); I am speech (Vak); I am memory (Smriti); I am intelligence (Medha); I am endurance (Dhriti); and I am forgiveness (Kshama).

english translation

मैं सर्वभक्षक मृत्यु और भविष्य में होने वालों की उत्पत्ति का कारण हूँ; स्त्रियों में कीर्ति, श्री, वाक (वाणी), स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा हूँ।

hindi translation

बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम् । मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकरः ॥ १०-३५॥

Among the hymns also I am the Brihatsam; among mantra Gayatri am I; among the months I am the Margashirsha; among the seasons (I am) the flowery season spring ( Basant ).

english translation

गायी जानेवाली श्रुतियोंमें बृहत्साम और वैदिक छन्दोंमें गायत्री छन्द मैं हूँ। बारह महीनोंमें मार्गशीर्ष और छः ऋतुओंमें वसन्त मैं हूँ।

hindi translation