Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:3.0%

x

हृषीकेशं तदा वाक्यमिदमाह महीपते । अर्जुन उवाच । सेनयोरुभयोर्मध्ये रथं स्थापय मेऽच्युत ॥ १-२१ ॥

Arjuna said: O infallible one, please draw my chariot between the two armies

english translation

अर्जुन ने कहा - हे! अच्युत मेरे रथ को दोनों सेनाओं के मध्य खड़ा कीजिये।

hindi translation

यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान् । कैर्मया सह योद्धव्यमस्मिन् रणसमुद्यमे ॥ १-२२ ॥

so that I may see who is present here, who is desirous of fighting, and with whom I must contend in this great battle attempt.

english translation

जब तक मैं युद्धक्षेत्र में खड़े हुए इन युद्ध की इच्छावालों को देख न लूँ कि इस युद्धरूप उद्योग में मुझे किन-किनके साथ युद्ध करना है।

hindi translation

योत्स्यमानानवेक्षेऽहं य एतेऽत्र समागताः । धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः ॥ १-२३ ॥

Let me see those who have come here to fight, wishing to please the evil-minded son of Dhrtarastra.

english translation

दुष्टबुद्धि दुर्योधन का युद्ध में प्रिय करने की इच्छावाले जो ये राजालोग इस सेना में आये हुए हैं, युद्ध करने को उतावले हुए इन सबको मैं देख लूँ।

hindi translation

सञ्जय उवाच । एवमुक्तो हृषीकेशो गुडाकेशेन भारत । सेनयोरुभयोर्मध्ये स्थापयित्वा रथोत्तमम् ॥ १-२४ ॥

Sanjaya said: O descendant of Bharata, being thus addressed by Arjuna, Lord Krsna drew up the fine chariot in the midst of the armies of both parties.

english translation

संजय ने कहा - हे भारत (धृतराष्ट्र)! अर्जुन के इस प्रकार कहने पर भगवान् हृषीकेश ने दोनों सेनाओं के मध्य उत्तम रथ को खड़ा किया।

hindi translation

भीष्मद्रोणप्रमुखतः सर्वेषां च महीक्षिताम् । उवाच पार्थ पश्यैतान्समवेतान्कुरूनिति ॥ १-२५ ॥

In the presence of Bhisma, Drona and all other chieftains of the world, Hrsikesa, the Lord, said, Just behold, Partha, all the Kurus who are assembled here.

english translation

भगवान् श्रीकृष्ण ने दोनों सेनाओं के मध्यभाग में पितामह भीष्म और आचार्य द्रोण के सामने तथा सम्पूर्ण राजाओं के सामने श्रेष्ठ रथको खड़ा करके इस तरह कहा कि 'हे पार्थ! इन इकट्ठे हुए कुरुवंशियों को देख'।

hindi translation