Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:34.4%

x

भगीरथ उवाच साधवो न्यासिनः शान्ता ब्रह्मिष्ठा लोकपावनाः । हरन्त्यघं तेऽङ्गसङ्गात्तेष्वास्ते ह्यघभिद्धरिः ॥ ९-९-६ ॥

Bhagīratha said: Those who are saintly because of devotional service and are therefore in the renounced order, free from material desires, and who are pure devotees, expert in following the regulative principles mentioned in the Vedas, are always glorious and pure in behavior and are able to deliver all fallen souls. When such pure devotees bathe in your water, the sinful reactions accumulated from other people will certainly be counteracted, for such devotees always keep in the core of their hearts the Supreme Personality of Godhead, who can vanquish all sinful reactions. ॥ 9-9-6 ॥

english translation

भगीरथ ने कहा : जो भक्ति के कारण सन्त प्रकृति के हैं और भौतिक इच्छाओं से मुक्त संन्यासी बन चुके हैं, तथा जो वेदवर्णित अनुष्ठानों का पालन करने में पटु हैं और शुद्ध भक्त हैं वे सर्वदा महिमामंडित हैं और शुद्धाचरण वाले हैं तथा सभी पतितात्माओं का उद्धार करने में समर्थ हैं। जब ऐसे शुद्ध भक्त आपके जल में स्नान करेंगे तो अन्य लोगों के संचित पापों के फलों का निश्चय ही निराकरण हो सकेगा क्योंकि ऐसे भक्तगण उन भगवान् को अपने हृदयों में सदा धारण करते हैं जो सारे पापों को दूर कर सकते हैं। ॥ ९-९-६ ॥

hindi translation

धारयिष्यति ते वेगं रुद्रस्त्वात्मा शरीरिणाम् । यस्मिन्नोतमिदं प्रोतं विश्वं शाटीव तन्तुषु ॥ ९-९-७ ॥

Like a cloth woven of threads extending for its length and breadth, this entire universe, in all its latitude and longitude, is situated under different potencies of the Supreme Personality of Godhead. Lord Śiva is the incarnation of the Lord, and thus he represents the Supersoul in the embodied soul. He can sustain your forceful waves on his head. ॥ 9-9-7 ॥

english translation

जिस प्रकार वस्त्र के सारे डोरे लम्बाई तथा चौाई में गुँथे रहते हैं, उसी तरह यह समग्र विश्व अपने अक्षांश-देशान्तरों सहित भगवान् की विभिन्न शक्तियों में स्थित है। शिवजी भी भगवान् के अवतार हैं अतएव वे देहधारी जीव में परमात्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं।वे अपने सिर पर आपकी वेगवान तरंगों को धारण कर सकते हैं। ॥ ९-९-७ ॥

hindi translation

इत्युक्त्वा स नृपो देवं तपसातोषयच्छिवम् । कालेनाल्पीयसा राजंस्तस्येशः समतुष्यत ॥ ९-९-८ ॥

After saying this, Bhagīratha satisfied Lord Śiva by performing austerities. O King Parīkṣit, Lord Śiva was very quickly satisfied with Bhagīratha. ॥ 9-9-8 ॥

english translation

ऐसा कहने के बाद भगीरथ ने तपस्या करके शिवजी को प्रसन्न किया। हे राजा परीक्षित, शिवजी शीघ्र ही भगीरथ से तुष्ट हो गये। ॥ ९-९-८ ॥

hindi translation

तथेति राज्ञाभिहितं सर्वलोकहितः शिवः । दधारावहितो गङ्गां पादपूतजलां हरेः ॥ ९-९-९ ॥

When King Bhagīratha approached Lord Śiva and requested him to sustain the forceful waves of the Ganges, Lord Śiva accepted the proposal by saying, “Let it be so.” Then, with great attention, he sustained the Ganges on his head, for the water of the Ganges is purifying, having emanated from the toes of Lord Viṣṇu. ॥ 9-9-9 ॥

english translation

जब राजा भगीरथ शिवजी के पास गये और उनसे गंगा की वेगवान लहरों को धारण करने के लिए प्रार्थना की तो शिवजी ने एवमस्तु कहते हुए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। तब उन्होंने अत्यन्त ध्यानपूर्वक गंगा को अपने सिर पर धारण कर लिया क्योंकि भगवान् विष्णु के अँगूठे से निकलने के कारण गंगा का जल शुद्ध करने वाला है। ॥ ९-९-९ ॥

hindi translation

भगीरथः स राजर्षिर्निन्ये भुवनपावनीम् । यत्र स्वपितॄणां देहा भस्मीभूताः स्म शेरते ॥ ९-९-१० ॥

The great and saintly king Bhagīratha brought the Ganges, which can deliver all the fallen souls, to that place on earth where the bodies of his forefathers lay burnt to ashes. ॥ 9-9-10 ॥

english translation

महान् एवं साधु राजा भगीरथ समस्त पतितात्माओं का उद्धार करने वाली गंगाजी को पृथ्वी पर उस स्थान में ले गये जहाँ उनके पितरों के शरीर भस्म होकर पड़े हुए थे। ॥ ९-९-१० ॥

hindi translation