Progress:84.6%
कुशाम्बमत्स्यप्रत्यग्रचेदिपाद्याश्च चेदिपाः । बृहद्रथात्कुशाग्रोऽभूदृषभस्तस्य तत्सुतः ॥ ९-२२-६ ॥
Kuśāmba, Matsya, Pratyagra and Cedipa. All the sons of Uparicara Vasu became rulers of the Cedi state. From Bṛhadratha, Kuśāgra was born; from Kuśāgra, Ṛṣabha; and from Ṛṣabha, Satyahita. ॥ 9-22-6 ॥
english translation
कुशाम्ब, मत्स्य, प्रत्यग्र तथा चेदिप थे। उपरिचर वसु के सारे पुत्र चेदि राज्य के शासक बने। बृहद्रथ से कुशाग्र उत्पन्न हुआ, कुशाग्र से ऋषभ, ऋषभ से सत्यहित, ॥ ९-२२-६ ॥
hindi translation
जज्ञे सत्यहितोऽपत्यं पुष्पवांस्तत्सुतो जहुः । अन्यस्यां चापि भार्यायां शकले द्वे बृहद्रथात् ॥ ९-२२-७ ॥
The son of Satyahita was Puṣpavān, and the son of Puṣpavān was Jahu. Through the womb of another wife, Bṛhadratha begot two halves of a son. ॥ 9-22-7 ॥
english translation
सत्यहित से पुष्पवान तथा पुष्पवान से जहु उत्पन्न हुआ। बृहद्रथ की दूसरी पत्नी के गर्भ से दो आधे आधे खण्डों में एक पुत्र उत्पन्न हुआ। ॥ ९-२२-७ ॥
hindi translation
ते मात्रा बहिरुत्सृष्टे जरया चाभिसन्धिते । जीव जीवेति क्रीडन्त्या जरासन्धोऽभवत्सुतः ॥ ९-२२-८ ॥
When the mother saw those two halves she rejected them, but later a she-demon named Jarā playfully joined them and said, “Come to life, come to life!” Thus the son named Jarāsandha was born. ॥ 9-22-8 ॥
english translation
जब माता ने इन दो आधे आधे खण्डों को देखा तो उसने इन्हें फेंक दिया, किन्तु बाद में जरा नाम की एक राक्षसी ने खेल-खेल में उन्हें जोड़ते हुए कहा, “जीवित हो उठो, जीवित हो उठो।” इस तरह जरासन्ध नामक पुत्र उत्पन्न हुआ। ॥ ९-२२-८ ॥
hindi translation
ततश्च सहदेवोऽभूत्सोमापिर्यच्छ्रुतश्रवाः । परीक्षिदनपत्योऽभूत्सुरथो नाम जाह्नवः ॥ ९-२२-९ ॥
From Jarāsandha came a son named Sahadeva; from Sahadeva, Somāpi; and from Somāpi, Śrutaśravā. The son of Kuru called Parīkṣi had no sons, but the son of Kuru called Jahnu had a son named Suratha. ॥ 9-22-9 ॥
english translation
जरासन्ध से सहदेव नाम का पुत्र उत्पन्न हुआ। फिर सहदेव से सोमापि और सोमापि से श्रुतश्रवा हुआ। कुरु के पुत्र परीक्षि के कोई पुत्र नहीं था, किन्तु कुरुपुत्र जह्नु के एक पुत्र था जिसका नाम सुरथ था। ॥ ९-२२-९ ॥
hindi translation
ततो विदूरथस्तस्मात्सार्वभौमस्ततोऽभवत् । जयसेनस्तत्तनयो राधिकोऽतोऽयुतो ह्यभूत् ॥ ९-२२-१० ॥
From Suratha came a son named Vidūratha, from whom Sārvabhauma was born. From Sārvabhauma came Jayasena; from Jayasena, Rādhika; and from Rādhika, Ayutāyu. ॥ 9-22-10 ॥
english translation
सुरथ के विदूरथ नाम का पुत्र उत्पन्न हुआ और विदूरथ से सार्वभौम हुआ। सार्वभौम से जयसेन, जयसेन से राधिक तथा राधिक से अयुतायु उत्पन्न हुआ। ॥ ९-२२-१० ॥
hindi translation