Progress:3.7%
एवं स्त्रीत्वमनुप्राप्तः सुद्युम्नो मानवो नृपः । सस्मार स्वकुलाचार्यं वसिष्ठमिति शुश्रुम ॥ ९-१-३६ ॥
I heard from reliable sources that King Sudyumna, the son of Manu, having thus achieved femininity, remembered his familial spiritual master, Vasiṣṭha. ॥ 9-1-36 ॥
english translation
मैंने विश्वस्त सूत्रों से सुना है कि मनु-पुत्र सुद्युम्न ने इस प्रकार स्त्रीत्व प्राप्त करके अपने कुलगुरु वसिष्ठ का स्मरण किया। ॥ ९-१-३६ ॥
hindi translation
स तस्य तां दशां दृष्ट्वा कृपया भृशपीडितः । सुद्युम्नस्याशयन् पुंस्त्वमुपाधावत शङ्करम् ॥ ९-१-३७ ॥
Upon seeing Sudyumna’s deplorable condition, Vasiṣṭha was very much aggrieved. Desiring for Sudyumna to regain his maleness, Vasiṣṭha again began to worship Lord Śaṅkara [Śiva]. ॥ 9-1-37 ॥
english translation
सुद्युम्न की इस शोचनीय स्थिति को देखकर वसिष्ठ अत्यधिक दुखी हुए। उन्होंने सुद्युम्न को उसका पुरुषत्व वापस दिलाने की इच्छा से शिवजी की पूजा करनी फिर प्रारम्भ कर दी। ॥ ९-१-३७ ॥
hindi translation
तुष्टस्तस्मै स भगवान् ऋषये प्रियमावहन् । स्वां च वाचमृतां कुर्वन्निदमाह विशाम्पते ॥ ९-१-३८ ॥
O King Parīkṣit, Lord Śiva was pleased with Vasiṣṭha. Therefore, to satisfy him and to keep his own word to Pārvatī, Lord Śiva said to that saintly person, ॥ 9-1-38 ॥
english translation
हे राजा परीक्षित, शिवजी वसिष्ठ पर प्रसन्न हो गए। अतएव शिवजी ने उन्हें तुष्ट करने तथा पार्वती को दिये गये अपने वचन रखने के उद्देश्य से उस सन्त पुरुष से कहा, ॥ ९-१-३८ ॥
hindi translation
मासं पुमान् स भविता मासं स्त्री तव गोत्रजः । इत्थं व्यवस्थया कामं सुद्युम्नोऽवतु मेदिनीम् ॥ ९-१-३९ ॥
“Your disciple Sudyumna may remain a male for one month and a female for the next. In this way he may rule the world as he likes.” ॥ 9-1-39 ॥
english translation
“आपका शिष्य सुद्युम्न एक मास तक नर रहेगा और दूसरे मास स्त्री रहेगा। इस तरह वह इच्छानुसार जगत पर शासन कर सकेगा।” ॥ ९-१-३९ ॥
hindi translation
आचार्यानुग्रहात्कामं लब्ध्वा पुंस्त्वं व्यवस्थया । पालयामास जगतीं नाभ्यनन्दन् स्म तं प्रजाः ॥ ९-१-४० ॥
Thus being favored by the spiritual master, according to the words of Lord Śiva, Sudyumna regained his desired maleness every alternate month and in this way ruled the kingdom, although the citizens were not satisfied with this. ॥ 9-1-40 ॥
english translation
इस प्रकार गुरु की कृपा पाकर शिवजी के वचनों के अनुसार सुद्युम्न को प्रति दूसरे मास में उसका इच्छित पुरुषत्व फिर से प्राप्त हो जाता था और इस तरह उसने राज्य पर शासन चलाया यद्यपि नागरिक इससे सन्तुष्ट नहीं थे। ॥ ९-१-४० ॥
hindi translation