Progress:51.3%
चारणा ऊचुः हरे तवाङ्घ्रिपङ्कजं भवापवर्गमाश्रिताः । यदेष साधुहृच्छयस्त्वयासुरः समापितः ॥ ७-८-५१ ॥
The inhabitants of the Cāraṇa planet said: O Lord, because You have destroyed the demon Hiraṇyakaśipu, who was always a stake in the hearts of all honest men, we are now relieved, and we eternally take shelter of Your lotus feet, which award the conditioned soul liberation from materialistic contamination. ॥ 7-8-51 ॥
english translation
चारणलोक के निवासियों ने कहा : हे प्रभु, आपने उस असुर हिरण्यकशिपु को विनष्ट कर दिया जो सारे निष्कपट पुरुषों के हृदयों में आतंक बना हुआ था। अब हमें शान्ति मिली है। हम सभी आपके उन चरणकमलों की शरण ग्रहण करते हैं, जो बद्धजीव को भौतिक कल्मष से मुक्ति दिलानेवाले हैं। ॥ ७-८-५१ ॥
hindi translation
यक्षा ऊचुः वयमनुचरमुख्याः कर्मभिस्ते मनोज्ञैस्त इह दितिसुतेन प्रापिता वाहकत्वम् । स तु जनपरितापं तत्कृतं जानता ते नरहर उपनीतः पञ्चतां पञ्चविंश ॥ ७-८-५२ ॥
The inhabitants of Yakṣaloka prayed: O controller of the twenty-four elements, we are considered the best servants of Your Lordship because of rendering services pleasing to You, yet we engaged as palanquin carriers by the order of Hiraṇyakaśipu, the son of Diti. O Lord in the form of Nṛsiṁhadeva, You know how this demon gave trouble to everyone, but now You have killed him, and his body is mixing with the five material elements. ॥ 7-8-52 ॥
english translation
यक्षलोक के निवासियों ने प्रार्थना की: हे चौबीस तत्त्वों के नियामक, हम आपको भाने वाली सेवाएँ करने के कारण आपके सर्वश्रेष्ठ सेवक माने जाते हैं फिर भी दितिपुत्र हिरण्यकशिपु के आदेश पर हमसे पालकी ढोने का कार्य लिया जाता था। हे नृसिंह देव, आप यह जानते हैं कि इस असुर ने किस तरह सबों को कष्ट पहुँचाया है, किन्तु अब आपने इसका वध कर दिया है और इसका शरीर पंच तत्त्वों में मिल गया है। ॥ ७-८-५२ ॥
hindi translation
किम्पुरुषा ऊचुः वयं किम्पुरुषास्त्वं तु महापुरुष ईश्वरः । अयं कुपुरुषो नष्टो धिक्कृतः साधुभिर्यदा ॥ ७-८-५३ ॥
The inhabitants of Kimpuruṣa-loka said: We are insignificant living entities, and You are the Supreme Personality of Godhead, the supreme controller. Therefore how can we offer suitable prayers unto You? When this demon was condemned by devotees because they were disgusted with him, he was then killed by You. ॥ 7-8-53 ॥
english translation
किम्पुरुषलोक के वासियों ने कहा : हम क्षुद्र जीव हैं और आप परम नियामक महापुरुष हैं। अतएव हम आपकी समुचित स्तुति कैसे कर सकते हैं? जब भक्तों ने तंग आकर इस असुर का तिरस्कार कर दिया तो आपने इसका वध कर दिया। ॥ ७-८-५३ ॥
hindi translation
वैतालिका ऊचुः सभासु सत्रेषु तवामलं यशो गीत्वा सपर्यां महतीं लभामहे । यस्तां व्यनैषीद्भृशमेष दुर्जनो दिष्ट्या हतस्ते भगवन् यथाऽऽमयः ॥ ७-८-५४ ॥
The inhabitants of Vaitālika-loka said: Dear Lord, because of chanting Your spotless glories in great assemblies and arenas of sacrifice, we were accustomed to great respect from everyone. This demon, however, usurped that position. Now, to our great fortune, You have killed this great demon, exactly as one cures a chronic disease. ॥ 7-8-54 ॥
english translation
वैतालिकलोक के निवासियों ने कहा : हे प्रभु, सभाओं तथा यज्ञस्थलों में आपके निर्मल यश का गायन करने के कारण प्रत्येक व्यक्ति हमें आदर प्रदान करता था। किन्तु इस असुर ने हमारे उस पद को छीन लिया था। अब हमारा बड़ा भाग्य है कि आपने इस महान् असुर का उसी तरह वध कर दिया जिस प्रकार कोई भीषण रोग को अच्छा कर देता है। ॥ ७-८-५४ ॥
hindi translation
किन्नरा ऊचुः वयमीश किन्नरगणास्तवानुगा दितिजेन विष्टिममुनानुकारिताः । भवता हरे स वृजिनोऽवसादितो नरसिंह नाथ विभवाय नो भव ॥ ७-८-५५ ॥
The Kinnaras said: O supreme controller, we are ever-existing servants of Your Lordship, but instead of rendering service to You, we were engaged by this demon in his service, constantly and without remuneration. This sinful man has now been killed by You. Therefore, O Lord Nṛsiṁhadeva, our master, we offer our respectful obeisances unto You. Please continue to be our patron. ॥ 7-8-55 ॥
english translation
किन्नरों ने कहा : हे परम नियन्ता, हम आपके सतत सेवक हैं, लेकिन आपकी सेवा में युक्त न होकर हम सभी इस असुर की बेगार में लगाये गये थे। अब आपने इस पापी का वध कर दिया है, अतएव हे नृसिंहदेव, हे स्वामी, हम आपको सादर नमस्कार करते हैं। कृपा करके हमारे संरक्षक बने रहें। ॥ ७-८-५५ ॥
hindi translation