Srimad Bhagavatam

Progress:49.7%

x

श्रीशुक उवाच अथैवमीडितो राजन् सादरं त्रिदशैर्हरिः । स्वमुपस्थानमाकर्ण्य प्राह तानभिनन्दितः ॥ ६-९-४६ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: O King Parīkṣit, when the demigods offered the Lord their sincere prayers in this way, the Lord listened by His causeless mercy. Being pleased, He then replied to the demigods. ॥ 6-9-46 ॥

english translation

श्रीशुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा—हे राजा परीक्षित! जब देवताओं ने इस प्रकार से भगवान् की सच्ची स्तुति की तो उसे उन्होंने कृपापूर्वक सुना और प्रसन्न होकर देवताओं को उत्तर दिया। ॥ ६-९-४६ ॥

hindi translation

श्रीभगवानुवाच प्रीतोऽहं वः सुरश्रेष्ठा मदुपस्थानविद्यया । आत्मैश्वर्यस्मृतिः पुंसां भक्तिश्चैव यया मयि ॥ ६-९-४७ ॥

The Supreme Personality of Godhead said: O beloved demigods, you have offered your prayers to Me with great knowledge, and I am certainly most pleased with you. A person is liberated by such knowledge, and thus he remembers My exalted position, which is above the conditions of material life. Such a devotee is fully purified by offering prayers in full knowledge. This is the source of devotional service to Me. ॥ 6-9-47 ॥

english translation

श्रीभगवान् ने कहा—हे प्यारे देवो! तुम लोगों ने अत्यन्त ज्ञानपूर्वक मेरी स्तुति की है, जिससे मैं तुम लोगों से अत्यन्त प्रसन्न हूँ। मनुष्य ऐसे ज्ञान के कारण मुक्त हो जाता है और मेरे उच्च पद को स्मरण करता रहता है, जो भौतिक जीवन की स्थितियों के ऊपर है। ऐसा भक्त पूर्ण ज्ञान में रहकर स्तुति करने पर शुद्ध हो जाता है। मेरी भक्ति करने का यही स्त्रोत है। ॥ ६-९-४७ ॥

hindi translation

किं दुरापं मयि प्रीते तथापि विबुधर्षभाः । मय्येकान्तमतिर्नान्यन्मत्तो वाञ्छति तत्त्ववित् ॥ ६-९-४८ ॥

O best of the intelligent demigods, although it is true that nothing is difficult for one to obtain when I am pleased with him, a pure devotee, whose mind is exclusively fixed upon Me, does not ask Me for anything but the opportunity to engage in devotional service. ॥ 6-9-48 ॥

english translation

हे बुद्धिमान देवताओं में श्रेष्ठ! यद्यपि यह सत्य है कि मेरे प्रसन्न हो जाने पर किसी के लिए कुछ भी प्राप्त कर लेना कठिन नहीं है, तो भी शुद्ध भक्त, जिसका मन विशिष्ठ भाव से मुझ पर स्थिर है, वह मेरी भक्ति में निरत रहने के अवसर के अतिरिक्त मुझसे और कुछ भी नहीं माँगता। ॥ ६-९-४८ ॥

hindi translation

न वेद कृपणः श्रेय आत्मनो गुणवस्तुदृक् । तस्य तानिच्छतो यच्छेद्यदि सोऽपि तथाविधः ॥ ६-९-४९ ॥

Those who think material assets to be everything or to be the ultimate goal of life are called misers [kṛpaṇas]. They do not know the ultimate necessity of the soul. Moreover, if one awards that which is desired by such fools, he must also be considered foolish. ॥ 6-9-49 ॥

english translation

जो लोग भौतिक सम्पत्ति को ही सब कुछ या जीवन का परम ध्येय मानते हैं, वे कृपण कहलाते हैं। वे आत्मा की परम आवश्यकता (हित) को नहीं जानते। यही नहीं, यदि कोई ऐसे मूर्खों की इच्छा की पूर्ति करता है, उसे भी मूर्ख समझना चाहिए। ॥ ६-९-४९ ॥

hindi translation

स्वयं निःश्रेयसं विद्वान् न वक्त्यज्ञाय कर्म हि । न राति रोगिणोऽपथ्यं वाञ्छतो हि भिषक्तमः ॥ ६-९-५० ॥

A pure devotee who is fully accomplished in the science of devotional service will never instruct a foolish person to engage in fruitive activities for material enjoyment, not to speak of helping him in such activities. Such a devotee is like an experienced physician, who never encourages a patient to eat food injurious to his health, even if the patient desires it. ॥ 6-9-50 ॥

english translation

भक्तियोग में दक्ष शुद्ध भक्त कभी भी मूर्ख पुरुष को भौतिक सुख के लिए सकाम कर्म करने का उपदेश नहीं देगा, ऐसे कार्यों में सहायता करना तो दूर रहा। ऐसा भक्त उस अनुभवी वैद्य के समान है, जो रोगी के चाहने पर भी उसे ऐसा पथ्य ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता जो उसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। ॥ ६-९-५० ॥

hindi translation