Srimad Bhagavatam

Progress:24.3%

x

श्रीशुक उवाच तस्यां स पाञ्चजन्यां वै विष्णुमायोपबृंहितः । हर्यश्वसंज्ञानयुतं पुत्रानजनयद्विभुः ॥ ६-५-१ ॥

Śrīla Śukadeva Gosvāmī continued: Impelled by the illusory energy of Lord Viṣṇu, Prajāpati Dakṣa begot ten thousand sons in the womb of Pāñcajanī [Asiknī]. My dear King, these sons were called the Haryaśvas. ॥ 6-5-1 ॥

english translation

श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा : भगवान् विष्णु की माया से प्रेरित होकर प्रजापति दक्ष ने पाञ्चजनी (असिक्नी) के गर्भ से दस हजार पुत्र उत्पन्न किये। हे राजन्! ये पुत्र हर्यश्व कहलाये। ॥ ६-५-१ ॥

hindi translation

अपृथग्धर्मशीलास्ते सर्वे दाक्षायणा नृप । पित्रा प्रोक्ताः प्रजासर्गे प्रतीचीं प्रययुर्दिशम् ॥ ६-५-२ ॥

My dear King, all the sons of Prajāpati Dakṣa were alike in being very gentle and obedient to the orders of their father. When their father ordered them to beget children, they all went in the western direction. ॥ 6-5-2 ॥

english translation

हे राजन्! प्रजापति दक्ष के सारे पुत्र समान रूप से अत्यन्त विनम्र तथा अपने पिता के आदेशों के प्रति आज्ञाकारी थे। जब उनके पिता ने सन्तानें उत्पन्न करने के लिए उन्हें आदेश दिया तो वे सभी पश्चिमी दिशा की ओर चले गये। ॥ ६-५-२ ॥

hindi translation

तत्र नारायणसरस्तीर्थं सिन्धुसमुद्रयोः । सङ्गमो यत्र सुमहन्मुनिसिद्धनिषेवितम् ॥ ६-५-३ ॥

In the west, where the river Sindhu meets the sea, there is a great place of pilgrimage known as Nārāyaṇa-saras. Many sages and others advanced in spiritual consciousness live there. ॥ 6-5-3 ॥

english translation

पश्चिम में, जहाँ सिन्धु नदी सागर से मिलती है, नारायण सरस नामक एक महान् तीर्थस्थान है। वहाँ पर अनेक मुनि तथा आध्यात्मिक चेतना में उन्नत अन्य लोग रहते हैं। ॥ ६-५-३ ॥

hindi translation

तदुपस्पर्शनादेव विनिर्धूतमलाशयाः । धर्मे पारमहंस्ये च प्रोत्पन्नमतयोऽप्युत ॥ ६-५-४ ॥

In that holy place, the Haryaśvas began regularly touching the lake’s waters and bathing in them. Gradually becoming very much purified, they became inclined toward the activities of paramahaṁsas. ॥ 6-5-4 ॥

english translation

उस तीर्थस्थान में हर्यश्वगण नियमित रूप से नदी का जल स्पर्श करने और उसमें स्नान करने लगे। धीरे धीरे अत्यधिक शुद्ध हो जाने पर वे परमहंसों के कार्यों के प्रति उन्मुख हो गये। ॥ ६-५-४ ॥

hindi translation

तेपिरे तप एवोग्रं पित्रादेशेन यन्त्रिताः । प्रजाविवृद्धये यत्तान् देवर्षिस्तान् ददर्श ह ॥ ६-५-५ ॥

Nevertheless, because their father had ordered them to increase the population, they performed severe austerities to fulfill his desires. One day, when the great sage Nārada saw those boys performing such fine austerities to increase the population, Nārada approached them. ॥ 6-5-5 ॥

english translation

फिर भी चूँकि उनके पिता ने उन्हें जनसंख्या बढ़ाने का आदेश दिया था, अत: पिता की इच्छापूर्ति के लिए उन्होंने कठिन तपस्या की। एक दिन जब महर्षि नारद ने इन बालकों को जनसंख्या बढ़ाने के लिए ऐसी उत्तम तपस्या करते देखा तो वे उनके निकट आये। ॥ ६-५-५ ॥

hindi translation