Progress:93.5%
नाधौतपादाप्रयता नार्द्रपादा उदक्शिराः । शयीत नापराङ्नान्यैर्न नग्ना न च सन्ध्ययोः ॥ ६-१८-५१ ॥
You should not lie down without having washed both of your feet or without being purified, nor with wet feet or with your head pointed west or north. You should not lie naked, or with other women, or during the sunrise or sunset. ॥ 6-18-51 ॥
english translation
तुम्हें न तो दोनों पाँव धोये बिना या शुद्ध हुए बिना, न ही गीले पाँव अथवा अपना सिर पश्चिम या उतर करके सोना चाहिए। सूर्योदय अथवा सूर्यास्त के समय, निर्वस्त्र होकर तथा अन्य स्त्रियों के साथ नहीं लेटना चाहिए। ॥ ६-१८-५१ ॥
hindi translation
धौतवासा शुचिर्नित्यं सर्वमङ्गलसंयुता । पूजयेत्प्रातराशात्प्राग्गोविप्राञ्श्रियमच्युतम् ॥ ६-१८-५२ ॥
Putting on washed clothing, being always pure and being adorned with turmeric, sandalwood pulp and other auspicious items, before breakfast one should worship the cows, the brāhmaṇas, the goddess of fortune and the Supreme Personality of Godhead. ॥ 6-18-52 ॥
english translation
मनुष्य को चाहिए कि धुला वस्त्र पहन कर, सदैव शुद्ध रहकर तथा हल्दी, चंदन और अन्य मांगलिक सामग्रियों से अलंकृत होकर कलेवा करने के पूर्व गायों, ब्राह्मणों, ऐश्वर्य की देवी (लक्ष्मी) तथा श्रीभगवान् की पूजा करे। ॥ ६-१८-५२ ॥
hindi translation
स्त्रियो वीरवतीश्चार्चेत्स्रग्गन्धबलिमण्डनैः । पतिं चार्च्योपतिष्ठेत ध्यायेत्कोष्ठगतं च तम् ॥ ६-१८-५३ ॥
With flower garlands, sandalwood pulp, ornaments and other paraphernalia, a woman following this vow should worship women who have sons and whose husbands are living. The pregnant wife should worship her husband and offer him prayers. She should meditate upon him, thinking that he is situated in her womb. ॥ 6-18-53 ॥
english translation
इस व्रत का पालन करने वाली स्त्री को चाहिए कि वह पुष्प माला, चन्दन, आभूषण तथा अन्य सामग्रियों से पुत्रवती तथा सौभाग्यवती स्त्रियों की पूजा करे। गर्भवती स्त्री को अपने पति की पूजा करके उसकी स्तुति करनी चाहिए। उसे उसका ध्यान यह सोचकर करना चाहिए कि वह उसके गर्भ में स्थित है। ॥ ६-१८-५३ ॥
hindi translation
सांवत्सरं पुंसवनं व्रतमेतदविप्लुतम् । धारयिष्यसि चेत्तुभ्यं शक्रहा भविता सुतः ॥ ६-१८-५४ ॥
Kaśyapa Muni continued: If you perform this ceremony called puṁsavana, adhering to the vow with faith for at least one year, you will give birth to a son destined to kill Indra. But if there is any discrepancy in the discharge of this vow, the son will be a friend to Indra. ॥ 6-18-54 ॥
english translation
कश्यप मुनि ने आगे कहा—यदि तुम श्रद्धापूर्वक कम से कम एक वर्ष तक इस व्रत में लगी रहकर इस पुंसवन अनुष्ठान को करोगी तो तुम्हारे एक पुत्र उत्पन्न होगा जो इन्द्र का वध करेगा। किन्तु यदि इस व्रत को करने में कुछ भी त्रुटि रह गई तो तुम्हारा पुत्र इन्द्र का मित्र बन जाएगा। ॥ ६-१८-५४ ॥
hindi translation
बाढमित्यभिप्रेत्याथ दिती राजन् महामनाः । कश्यपाद्गर्भमाधत्त व्रतं चाञ्जो दधार सा ॥ ६-१८-५५ ॥
O King Parīkṣit, Diti, the wife of Kaśyapa, agreed to undergo the purificatory process known as puṁsavana. “Yes,” she said, “I shall do everything according to your instructions.” With great jubilation she became pregnant, having taken semen from Kaśyapa, and faithfully began discharging the vow. ॥ 6-18-55 ॥
english translation
हे राजा परीक्षित! कश्यप की पत्नी दिति ने पुंसवन नामक शुद्धिकर्त्री विधि को करना अंगीकार कर लिया। उसने कहा, “हाँ, मैं आपके उपदेशानुसार सब कुछ करूँगी।” वह अत्यन्त प्रसन्नतापूर्वक कश्यप का वीर्य धारण कर गर्भवती हुई और श्रद्धापूर्वक व्रत का पालन करती रही। ॥ ६-१८-५५ ॥
hindi translation