Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:88.8%

x

दितेर्द्वावेव दायादौ दैत्यदानववन्दितौ । हिरण्यकशिपुर्नाम हिरण्याक्षश्च कीर्तितौ ॥ ६-१८-११ ॥

First the two sons named Hiraṇyakaśipu and Hiraṇyākṣa took birth from Diti’s womb. Both of them were very powerful and were worshiped by the Daityas and Dānavas. ॥ 6-18-11 ॥

english translation

सर्वप्रथम दिति के गर्भ से हिरण्यकशिपु तथा हिरण्याक्ष नामक दो पुत्र उत्पन्न हुए। ये दोनों अत्यन्त शक्तिशाली थे और दैत्यों तथा दानवों द्वारा पूजित थे। ॥ ६-१८-११ ॥

hindi translation

हिरण्यकशिपोर्भार्या कयाधुर्नाम दानवी । जम्भस्य तनया दत्ता सुषुवे चतुरः सुतान् ॥ ६-१८-१२ ॥

The wife of Hiraṇyakaśipu was known as Kayādhu. She was the daughter of Jambha and a descendant of Danu. She gave birth to four consecutive sons, ॥ 6-18-12 ॥

english translation

हिरण्यकशिपु की पत्नी कयाधु नाम से विख्यात थी। वह जम्भ की पुत्री एवं दनु की वंशज थी। उसके एक एक करके चार पुत्र हुए ॥ ६-१८-१२ ॥

hindi translation

संह्लादं प्रागनुह्लादं ह्लादं प्रह्लादमेव च । तत्स्वसा सिंहिका नाम राहुं विप्रचितोऽग्रहीत् ॥ ६-१८-१३ ॥

known as Saṁhlāda, Anuhlāda, Hlāda and Prahlāda. The sister of these four sons was known as Siṁhikā. She married the demon named Vipracit and gave birth to another demon, named Rāhu. ॥ 6-18-13 ॥

english translation

जिनके नाम संह्लाद, अनुह्लाद, ह्लाद तथा प्रह्लाद थे। इन चारों भाइयों की बहन का नाम सिंहिका था। उसने विप्रचित नामक असुर से ब्याह करके राहु नामक असुर को जन्म दिया। ॥ ६-१८-१३ ॥

hindi translation

शिरोऽहरद्यस्य हरिश्चक्रेण पिबतोऽमृतम् । संह्लादस्य कृतिर्भार्यासूत पञ्चजनं ततः ॥ ६-१८-१४ ॥

While Rāhu, in disguise, was drinking nectar among the demigods, the Supreme Personality of Godhead severed his head. The wife of Saṁhlāda was named Kṛti. By union with Saṁhlāda, Kṛti gave birth to a son named Pañcajana. ॥ 6-18-14 ॥

english translation

जब राहु वेश बदलकर देवताओं के बीच में अमृत पी रहा था, तो भगवान् हरि ने उसका सिर काट लिया। संह्लाद की पत्नी का नाम कृति था। इन दोनों के संयोग से कृति के पंचजन नाम का एक पुत्र उत्पन्न हुआ। ॥ ६-१८-१४ ॥

hindi translation

ह्लादस्य धमनिर्भार्यासूत वातापिमिल्वलम् । योऽगस्त्याय त्वतिथये पेचे वातापिमिल्वलः ॥ ६-१८-१५ ॥

The wife of Hlāda was named Dhamani. She gave birth to two sons, named Vātāpi and Ilvala. When Agastya Muni became Ilvala’s guest, Ilvala served him a feast by cooking Vātāpi, who was in the shape of a ram. ॥ 6-18-15 ॥

english translation

ह्लाद की पत्नी का नाम धमनि था। उसने वातापि तथा इल्वल नामक दो पुत्रों को जन्म दिया। जब अगस्त्य मुनि इल्वल के अतिथि बने तो उसने वातापि को, जो मेढे के रूप में था, पकाकर भोजन करवाया। ॥ ६-१८-१५ ॥

hindi translation