Srimad Bhagavatam

Progress:54.8%

x

श्रीशुक उवाच त एवं शंसतो धर्मं वचः पत्युरचेतसः । नैवागृह्णन् भयत्रस्ताः पलायनपरा नृप ॥ ६-११-१ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī said: O King, Vṛtrāsura, the commander in chief of the demons, advised his lieutenants in the principles of religion, but the cowardly demoniac commanders, intent upon fleeing the battlefield, were so disturbed by fear that they could not accept his words. ॥ 6-11-1 ॥

english translation

श्रीशुकदेव गोस्वामी ने कहा—हे राजन्! असुरों के प्रधान सेनानायक वृत्रासुर ने अपने सेनानायकों को धर्म के नियमों का उपदेश दिया, किन्तु वे कायर तथा भगोड़े सेनानायक भय से इतने विचलित हो चुके थे कि उन्होंने उसके वचनों को नहीं माना। ॥ ६-११-१ ॥

hindi translation

विशीर्यमाणां पृतनामासुरीमसुरर्षभः । कालानुकूलैस्त्रिदशैः काल्यमानामनाथवत् ॥ ६-११-२ ॥

O King Parīkṣit, the demigods, taking advantage of a favorable opportunity presented by time, attacked the army of the demons from the rear and began driving away the demoniac soldiers, scattering them here and there as if their army had no leader. ॥ 6-11-2 ॥

english translation

हे राजा परीक्षित! समय द्वारा प्रदत्त अनुकूल अवसर का लाभ उठाकर देवताओं ने असुरों की सेना पर पीछे से आक्रमण कर दिया और असुर सैनिकों को खदेडक़र इधर-उधर बिखेर दिया, मानो उनकी सेना में कोई नायक ही न हो। ॥ ६-११-२ ॥

hindi translation

दृष्ट्वातप्यत सङ्क्रुद्ध इन्द्रशत्रुरमर्षितः । तान् निवार्यौजसा राजन् निर्भर्त्स्येदमुवाच ह ॥ ६-११-३ ॥

Seeing the pitiable condition of his soldiers, Vṛtrāsura, the best of the asuras, who was called Indraśatru, the enemy of Indra, was very much aggrieved. Unable to tolerate such reverses, he stopped and forcefully rebuked the demigods, speaking the following words in an angry mood. ॥ 6-11-3 ॥

english translation

अपने सैनिकों की दयनीय दशा को देखकर असुरश्रेष्ठ वृत्रासुर जिसे इन्द्रशत्रु कहा जाता था, अत्यन्त दुखी हुआ। ऐसी पराजय न सह सकने के कारण उसने देवताओं को रोका और बलपूर्वक डाँटते हुए क्रुद्धभाव से इस प्रकार कहा। ॥ ६-११-३ ॥

hindi translation

किं व उच्चरितैर्मातुर्धावद्भिः पृष्ठतो हतैः । न हि भीतवधः श्लाघ्यो न स्वर्ग्यः शूरमानिनाम् ॥ ६-११-४ ॥

O demigods, these demoniac soldiers have taken birth uselessly. Indeed, they have come from the bodies of their mothers exactly like stool. What is the benefit of killing such enemies from behind while they are running in fear? One who considers himself a hero should not kill an enemy who is afraid of losing his life. Such killing is never glorious, nor can it promote one to the heavenly planets. ॥ 6-11-4 ॥

english translation

हे देवताओ! इन असुर सौनिकों का जन्म वृथा ही हुआ। निस्सन्देह, ये अपनी माताओं के शरीर से मलमूत्र के समान आये हैं। ऐसे शत्रुओं को, जो डर के मारे भाग रहे हैं, पीछे से मारने में क्या लाभ होगा? अपने को वीर कहलाने वाले को चाहिए कि वह अपनी मृत्यु से भयभीत शत्रु का वध न करे। ऐसा वध न तो प्रशंसनीय है, न ही इससे किसी को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। ॥ ६-११-४ ॥

hindi translation

यदि वः प्रधने श्रद्धा सारं वा क्षुल्लका हृदि । अग्रे तिष्ठत मात्रं मे न चेद्ग्राम्यसुखे स्पृहा ॥ ६-११-५ ॥

O insignificant demigods, if you truly have faith in your heroism, if you have patience in the cores of your hearts and if you are not ambitious for sense gratification, please stand before me for a moment. ॥ 6-11-5 ॥

english translation

हे तुच्छ देवो! यदि तुम्हें अपनी वीरता में सचमुच विश्वास है, यदि तुम्हारे अन्तस्थल में धैर्य है और यदि तुम इन्द्रियतृप्ति के कामी नहीं हो, तो क्षण भर मेरे समक्ष ठहरो। ॥ ६-११-५ ॥

hindi translation