Srimad Bhagavatam

Progress:54.4%

x

कालोपपन्नां रुचिरां मनस्विनां उवाच वाचं पुरुषप्रवीरः । हे विप्रचित्ते नमुचे पुलोमन् मयानर्वञ्छम्बर मे श‍ृणुध्वम् ॥ ६-१०-३१ ॥

According to his position and the time and circumstances, Vṛtrāsura, the hero among heroes, spoke words that were much to be appreciated by thoughtful men. He called to the heroes of the demons, “O Vipracitti! O Namuci! O Pulomā! O Maya, Anarvā and Śambara! Please hear me and do not flee.” ॥ 6-10-31 ॥

english translation

अपनी स्थिति तथा काल और परिस्थितियों के अनुसार वीरशिरोमणि वृत्रासुर ने ऐसे वचन कहे जो विचारवान् पुरुषों द्वारा प्रशंसा के योग्य थे। उसने असुर-वीरों को बुलाया, “हे विप्रचित्ति, हे नमुचि, हे पुलोमा, हे मय, हे अनर्वा तथा शम्बर! भागो नहीं, मेरी बात तो सुन लो।” ॥ ६-१०-३१ ॥

hindi translation

जातस्य मृत्युर्ध्रुव एव सर्वतः प्रतिक्रिया यस्य न चेह कॢप्ता । लोको यशश्चाथ ततो यदि ह्यमुं को नाम मृत्युं न वृणीत युक्तम् ॥ ६-१०-३२ ॥

Vṛtrāsura said: All living entities who have taken birth in this material world must die. Surely, no one in this world has found any means to be saved from death. Even providence has not provided a means to escape it. Under the circumstances, death being inevitable, if one can gain promotion to the higher planetary systems and be always celebrated here by dying a suitable death, what man will not accept such a glorious death? ॥ 6-10-32 ॥

english translation

वृत्रासुर ने कहा—इस संसार में जन्मे सभी जीवों को मरना है। निश्चित ही, इस संसार में कोई भी मृत्यु से बचने के किसी उपाय को नहीं ढँूढ सका है। विधाता तक ने इससे बचने का कोई उपाय नहीं बताया। ऐसी परिस्थितियों में जब कि मृत्यु अपरिहार्य है और यदि स्वर्गलोक की प्राप्ति हो रही हो और उपयुक्त मृत्यु के कारण सदैव यश तथा कीर्ति बनी रहे तो भला कौन पुरुष होगा जो ऐसी यशस्वी मृत्यु को स्वीकार नहीं करेगा? ॥ ६-१०-३२ ॥

hindi translation

द्वौ सम्मताविह मृत्यू दुरापौ यद्ब्रह्मसन्धारणया जितासुः । कलेवरं योगरतो विजह्याद्यदग्रणीर्वीरशयेऽनिवृत्तः ॥ ६-१०-३३ ॥

There are two ways to meet a glorious death, and both are very rare. One is to die after performing mystic yoga, especially bhakti-yoga, by which one can control the mind and living force and die absorbed in thought of the Supreme Personality of Godhead. The second is to die on the battlefield, leading the army and never showing one’s back. These two kinds of death are recommended in the śāstra as glorious. ॥ 6-10-33 ॥

english translation

यशस्वी मृत्यु को वरण करने के दो उपाय हैं और वे दोनों अत्यन्त दुर्लभ हैं। पहला है, योग-साधना, विशेष रूप से भक्तियोग के द्वारा मरना जिसमें मनुष्य मन तथा प्राण को वश में करके पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के चिन्तन में लीन होकर मृत्यु को प्राप्त होता है। दूसरा है युद्धभूमि में सेना का नेतृत्व करते हुए तथा कभी पीठ न दिखाते हुए मर जाना। शास्त्र में इन दो प्रकार की मृत्युओं को यशस्वी कहा गया है। ॥ ६-१०-३३ ॥

hindi translation