Srimad Bhagavatam

Progress:39.2%

x

सूत उवाच निशम्य कौषारविणोपवर्णितं ध्रुवस्य वैकुण्ठपदाधिरोहणम् । प्ररूढभावो भगवत्यधोक्षजे प्रष्टुं पुनस्तं विदुरः प्रचक्रमे ॥ ४-१३-१ ॥

Sūta Gosvāmī, continuing to speak to all the ṛṣis, headed by Śaunaka, said: After hearing Maitreya Ṛṣi describe Dhruva Mahārāja’s ascent to Lord Viṣṇu’s abode, Vidura became very much enlightened in devotional emotion, and he inquired from Maitreya as follows. ‌‌ ॥ 4-13-1 ॥

english translation

सूत गोस्वामी ने शौनक इत्यादि समस्त ऋषियों से आगे कहा : मैत्रेय ऋषि द्वारा ध्रुव महाराज के विष्णुधाम में आरोहण का वर्णन किये जाने पर विदुर में भक्तिभाव का अत्यधिक संचार हो उठा और उन्होंने मैत्रेय से इस प्रकार पूछा। ॥ ४-१३-१ ॥

hindi translation

विदुर उवाच के ते प्रचेतसो नाम कस्यापत्यानि सुव्रत । कस्यान्ववाये प्रख्याताः कुत्र वा सत्रमासत ॥ ४-१३-२ ॥

Vidura inquired from Maitreya: O greatly advanced devotee, who were the Pracetās? To which family did they belong? Whose sons were they, and where did they perform the great sacrifices? ॥ 4-13-2 ॥

english translation

विदुर ने मैत्रेय से पूछा : हे महान् भक्त, प्रचेतागण कौन थे? वे किस कुल के थे? वे किसके पुत्र थे और उन्होंने कहाँ पर महान् यज्ञ सम्पन्न किये? ॥ ४-१३-२ ॥

hindi translation

मन्ये महाभागवतं नारदं देवदर्शनम् । येन प्रोक्तः क्रियायोगः परिचर्याविधिर्हरेः ॥ ४-१३-३ ॥

Vidura continued: I know that the great sage Nārada is the greatest of all devotees. He has compiled the pāñcarātrika procedure of devotional service and has directly met the Supreme Personality of Godhead. ॥ 4-13-3 ॥

english translation

विदुर ने कहा : मैं जानता हूँ कि नारद मुनि समस्त भक्तों के शिरोमणि हैं। उन्होंने भक्ति की पांचरात्रिक विधि का संकलन किया है और भगवान् से साक्षात् भेंट की है। ॥ ४-१३-३ ॥

hindi translation

स्वधर्मशीलैः पुरुषैर्भगवान् यज्ञपूरुषः । इज्यमानो भक्तिमता नारदेनेरितः किल ॥ ४-१३-४ ॥

While all the Pracetās were executing religious rituals and sacrificial ceremonies and thus worshiping the Supreme Personality of Godhead for His satisfaction, the great sage Nārada described the transcendental qualities of Dhruva Mahārāja. ॥ 4-13-4 ॥

english translation

जब समस्त प्रचेता धार्मिक अनुष्ठान तथा यज्ञकर्म कर रहे थे और इस प्रकार भगवान् को प्रसन्न करने के लिए पूजा कर रहे थे तो नारद मुनि ने ध्रुव महाराज के दिव्य गुणों का वर्णन किया। ॥ ४-१३-४ ॥

hindi translation

यास्ता देवर्षिणा तत्र वर्णिता भगवत्कथाः । मह्यं शुश्रूषवे ब्रह्मन् कार्त्स्न्येनाचष्टुमर्हसि ॥ ४-१३-५ ॥

My dear brāhmaṇa, how did Nārada Muni glorify the Supreme Personality of Godhead, and what pastimes were described in that meeting? I am very eager to hear of them. Kindly explain fully about that glorification of the Lord. ॥ 4-13-5 ॥

english translation

हे ब्राह्मण, नारद ने भगवान् का किस प्रकार गुणगान किया और उस सभा में किन लीलाओं का वर्णन हुआ? मैं उन्हें सुनने का इच्छुक हूँ। कृपया विस्तार से भगवान् की उस महिमा का वर्णन कीजिये। ॥ ४-१३-५ ॥

hindi translation