Progress:37.5%
कालं कर्म स्वभावं च मायेशो मायया स्वया । आत्मन् यदृच्छया प्राप्तं विबुभूषुरुपाददे ॥ २-५-२१ ॥
The Lord, who is the controller of all energies, thus creates, by His own potency, eternal time, the fate of all living entities, and their particular nature, for which they were created, and He again merges them independently. ॥ 2-5-21 ॥
english translation
समस्त शक्तियों के नियन्ता भगवान् अपनी ही शक्ति से नित्य काल, समस्त जीवों के भाग्य तथा उनके विशिष्ट स्वभाव की सृष्टि करते हैं और फिर स्वतन्त्र रूप से उन्हें अपने में विलीन कर लेते हैं। ॥ २-५-२१ ॥
hindi translation
कालाद्गुणव्यतिकरः परिणामः स्वभावतः । कर्मणो जन्म महतः पुरुषाधिष्ठितादभूत् ॥ २-५-२२ ॥
After the incarnation of the first puruṣa [Kāraṇārṇavaśāyī Viṣṇu], the mahat-tattva, or the principles of material creation, take place, and then time is manifested, and in course of time the three qualities appear. Nature means the three qualitative appearances. They transform into activities. ॥ 2-5-22 ॥
english translation
प्रथम पुरुष के अवतार (कारणार्णवशायी विष्णु) के बाद महत्-तत्त्व अथवा भौतिक सृष्टि के तत्त्व अर्थात् भौतिक सृष्टि के सिद्धान्त घटित होते हैं, तब काल प्रकट होता है और काल- क्रम से तीनों गुण प्रकट होते हैं। प्रकृति का अर्थ है तीन गुणात्मक अभिव्यक्तियाँ, जो कार्यों में रूपान्तरित होती हैं। ॥ २-५-२२ ॥
hindi translation
महतस्तु विकुर्वाणाद्रजःसत्त्वोपबृंहितात् । तमःप्रधानस्त्वभवद्द्रव्यज्ञानक्रियात्मकः ॥ २-५-२३ ॥
Material activities are caused by the mahat-tattva’s being agitated. At first there is transformation of the modes of goodness and passion, and later — due to the mode of ignorance — matter, its knowledge, and different activities of material knowledge come into play. ॥ 2-5-23 ॥
english translation
महत् तत्त्व के विक्षुब्ध होने पर भौतिक क्रियाएँ उत्पन्न होती हैं। सर्वप्रथम सतो तथा रजोगुणों का रूपान्तरण होता है और बाद में तमोगुण के कारण पदार्थ, ज्ञान तथा ज्ञान के विभिन्न कार्यकलाप प्रकट होते हैं। ॥ २-५-२३ ॥
hindi translation
सोऽहङ्कार इति प्रोक्तो विकुर्वन् समभूत्त्रिधा । वैकारिकस्तैजसश्च तामसश्चेति यद्भिदा । द्रव्यशक्तिः क्रियाशक्तिर्ज्ञानशक्तिरिति प्रभो ॥ २-५-२४ ॥
The self-centered materialistic ego, thus being transformed into three features, becomes known as the modes of goodness, passion and ignorance in three divisions, namely the powers that evolve matter, knowledge of material creations, and the intelligence that guides such materialistic activities. Nārada, you are quite competent to understand this. ॥ 2-5-24 ॥
english translation
इस प्रकार आत्म-केन्द्रित भौतिकतावादी अहंकार तीनों स्वरूपों में रूपान्तरित होकर सतोगुण, रजोगुण तथा तमोगुण बन जाता है। ये तीन स्वरूप हैं : पदार्थ को विकसित करने वाली शक्तियाँ, भौतिक सृष्टियों का ज्ञान तथा ऐसी भौतिकतावादी क्रियाओं का मागदर्शन करनेवाली बुद्धि। हे नारद, तुम इसे समझने के लिए पूर्ण सक्षम हो। ॥ २-५-२४ ॥
hindi translation
तामसादपि भूतादेर्विकुर्वाणादभून्नभः । तस्य मात्रा गुणः शब्दो लिङ्गं यद्द्रष्टृदृश्ययोः ॥ २-५-२५ ॥
From the darkness of false ego, the first of the five elements, namely the sky, is generated. Its subtle form is the quality of sound, exactly as the seer is in relationship with the seen. ॥ 2-5-25 ॥
english translation
मिथ्या अंहकार के अंधकार से पाँच तत्त्वों में से पहला तत्त्व आकाश उत्पन्न होता है। इसका सूक्ष्म रूप शब्द का गुण है, ठीक उसी प्रकार जिस तरह द्रष्टा का दृश्य से सम्बन्ध होता है। ॥ २-५-२५ ॥
hindi translation