Srimad Bhagavatam

Progress:89.8%

x

तास्ववात्सीत्स्वसृष्टासु सहस्रपरिवत्सरान् । तेन नारायणो नाम यदापः पुरुषोद्भवाः ॥ २-१०-११ ॥

That Supreme Person is not impersonal and therefore is distinctively a nara, or person. Therefore the transcendental water created from the Supreme Nara is known as nāra. And because He lies down on that water, He is known as Nārāyaṇa. ॥ 2-10-11 ॥

english translation

परम पुरुष निराकार नहीं हैं, अत: वे स्पष्टत: नर अथवा पुरुष हैं। इसीलिए इन परम नर द्वारा उत्पन्न दिव्य जल नार कहलाता है। चूँकि वे इसी जल में शयन करते हैं इसीलिए नारायण कहलाते हैं। ॥ २-१०-११ ॥

hindi translation

द्रव्यं कर्म च कालश्च स्वभावो जीव एव च । यदनुग्रहतः सन्ति न सन्ति यदुपेक्षया ॥ २-१०-१२ ॥

One should definitely know that all material ingredients, activities, time and modes, and the living entities who are meant to enjoy them all, exist by His mercy only, and as soon as He does not care for them, everything becomes nonexistent. ॥ 2-10-12 ॥

english translation

मनुष्य को यह भलीभाँति समझ लेना चाहिए कि समस्त भौतिक तत्त्व, कर्म, काल तथा गुण और इन सब को भोगने वाली जीवात्माएँ भगवत्कृपा से ही विद्यमान हैं। उनके द्वारा उपेक्षित होते ही ये सारी वस्तुओं अस्तित्वहीन हो जाती हैं। ॥ २-१०-१२ ॥

hindi translation

एको नानात्वमन्विच्छन् योगतल्पात्समुत्थितः । वीर्यं हिरण्मयं देवो मायया व्यसृजत्त्रिधा ॥ २-१०-१३ ॥

The Lord, while lying on His bed of mystic slumber, generated the seminal symbol, golden in hue, through external energy out of His desire to manifest varieties of living entities from Himself alone. ॥ 2-10-13 ॥

english translation

योगनिद्रा की शय्या में लेटे हुए भगवान् ने एकाकी रूप में से नाना प्रकार के जीवों को प्रकट करने की इच्छा करते हुए अपनी बहिरंगा शक्ति से सुनहरे रंग का वीर्य-प्रतीक उत्पन्न किया। ॥ २-१०-१३ ॥

hindi translation

अधिदैवमथाध्यात्ममधिभूतमिति प्रभुः । यथैकं पौरुषं वीर्यं त्रिधाभिद्यत तच्छृणु ॥ २-१०-१४ ॥

Just hear from me how the potency of His Lordship divides one into three, called the controlling entities, the controlled entities and the material bodies, in the manner mentioned above. ॥ 2-10-14 ॥

english translation

मुझसे सुनो कि भगवान् अपनी एक शक्ति को किस प्रकार अधिदैव, अध्यात्म तथा अधिभूत नामक तीन भागों में विभक्त करते हैं, जिसका उल्लेख ऊपर हो चुका है। ॥ २-१०-१४ ॥

hindi translation

अन्तःशरीर आकाशात्पुरुषस्य विचेष्टतः । ओजः सहो बलं जज्ञे ततः प्राणो महानसुः ॥ २-१०-१५ ।‌।

From the sky situated within the transcendental body of the manifesting Mahā-Viṣṇu, sense energy, mental force and bodily strength are all generated, as well as the sum total of the fountainhead of the total living force. ॥ 2-10-15 ।‌।

english translation

महाविष्णु के दिव्य शरीर के भीतर स्थित आकाश से इन्द्रिय बल, मानसिक बल तथा शारीरिक बल उत्पन्न होते हैं। इनके साथ ही सम्पूर्ण जीवनी शक्ति (प्राण) का समग्र उत्स (स्रोत) उत्पन्न होता है। ॥ २-१०-१५ ।‌।

hindi translation