Progress:14.6%
परावरज्ञः सऋषिः कालेनाव्यक्तरंहसा । युगधर्मव्यतिकरं प्राप्तं भुवि युगे युगे ॥ १-४-१६ ॥
The great sage Vyāsadeva saw anomalies in the duties of the millennium. This happens on the earth in different ages, due to the unseen force of time. ॥ 1-4-16 ॥
english translation
महर्षि व्यासदेव ने युग के कर्तव्यों में विरोधाभास देखा। कालक्रम में पृथ्वी पर अदृश्य शक्तियों के कारण विभिन्न युगों में ऐसा होता रहता है। ॥ १-४-१६ ॥
hindi translation
भौतिकानां च भावानां शक्तिह्रासं च तत्कृतम् । अश्रद्दधानान् निःसत्त्वान् दुर्मेधान् ह्रसितायुषः ॥ १-४-१७ ॥
The great sage, who was fully equipped in knowledge, could see through his transcendental vision the deterioration of everything material due to the influence of the age. He could also see that the faithless people in general would be reduced in duration of life and would be impatient due to lack of goodness. Thus he contemplated for the welfare of men in all statuses and orders of life. ॥ 1-4-(17-18) ॥
english translation
परम ज्ञानी ऋषि, अपनी दिव्य दृष्टि से, युग के प्रभाव से प्रत्येक भौतिक वस्तु की अवनति को देख सकते थे। वे यह भी देख सकते थे कि श्रद्धाविहीन व्यक्तियों की आयु क्षीण होगी और वे सच्चगुण के अभाव के कारण अधीर रहेंगे। इस प्रकार उन्होंने समस्त वर्णों तथा आश्रमों के लोगों के कल्याण पर विचार किया। ॥ १-४-(१७-१८) ॥
hindi translation
दुर्भगांश्च जनान् वीक्ष्य मुनिर्दिव्येन चक्षुषा । सर्ववर्णाश्रमाणां यद्दध्यौ हितममोघदृक् ॥ १-४-१८ ॥
The great sage, who was fully equipped in knowledge, could see through his transcendental vision the deterioration of everything material due to the influence of the age. He could also see that the faithless people in general would be reduced in duration of life and would be impatient due to lack of goodness. Thus he contemplated for the welfare of men in all statuses and orders of life. ॥ 1-4-(17-18) ॥
english translation
परम ज्ञानी ऋषि, अपनी दिव्य दृष्टि से, युग के प्रभाव से प्रत्येक भौतिक वस्तु की अवनति को देख सकते थे। वे यह भी देख सकते थे कि श्रद्धाविहीन व्यक्तियों की आयु क्षीण होगी और वे सच्चगुण के अभाव के कारण अधीर रहेंगे। इस प्रकार उन्होंने समस्त वर्णों तथा आश्रमों के लोगों के कल्याण पर विचार किया। ॥ १-४-(१७-१८) ॥
hindi translation
चातुर्होत्रं कर्म शुद्धं प्रजानां वीक्ष्य वैदिकम् । व्यदधाद्यज्ञसन्तत्यै वेदमेकं चतुर्विधम् ॥ १-४-१९ ॥
He saw that the sacrifices mentioned in the Vedas were means by which the people’s occupations could be purified. And to simplify the process he divided the one Veda into four, in order to expand them among men. ॥ 1-4-19 ॥
english translation
उन्होंने देखा कि वेदों में वर्णित यज्ञ वे साधन हैं, जिनसे लोगों की वृत्तियों को शुद्ध बनाया जा सकता है। अत: इस विधि को सरल बनाने के लिए ही उन्होंने एक ही वेद के चार भाग कर दिये, जिससे वे लोगों के बीच फैल सकें। ॥ १-४-१९ ॥
hindi translation
ऋग्यजुःसामाथर्वाख्या वेदाश्चत्वार उद्धृताः । इतिहासपुराणं च पञ्चमो वेद उच्यते ॥ १-४-२० ॥
The four divisions of the original sources of knowledge [the Vedas] were made separately. But the historical facts and authentic stories mentioned in the Purāṇas are called the fifth Veda. ॥ 1-4-20 ॥
english translation
मूल ज्ञान के स्रोतों (वेदों) के चार पृथक् विभाग किये गये। लेकिन पुराणों में वर्णित ऐतिहासिक तथ्य तथा प्रामाणिक कथाएँ पंचम वेद कहलाती हैं। ॥ १-४-२० ॥
hindi translation