Progress:14.0%
नमन्ति यत्पादनिकेतमात्मनः शिवाय हानीय धनानि शत्रवः । कथं स वीरः श्रियमङ्ग दुस्त्यजां युवैषतोत्स्रष्टुमहो सहासुभिः ॥ १-४-११ ॥
He was such a great emperor that all his enemies would come and bow down at his feet and surrender all their wealth for their own benefit. He was full of youth and strength, and he possessed kingly opulences that were difficult to give up. Why did he want to give up everything, including his life? ॥ 1-4-11 ॥
english translation
वे इतने बड़े सम्राट थे कि उनके सारे शत्रु आकर अपनी भलाई के लिए उनके चरणों पर अपना शीश झुकाते थे और अपनी सारी सम्पत्ति अर्पित करते थे। वे तरुण और शक्तिशाली थे और उनके पास अलभ्य राजसी ऐश्वर्य था। तो फिर वे अपना सर्वस्व, यहाँ तक कि अपना जीवन भी, क्यों त्यागना चाह रहे थे? ॥ १-४-११ ॥
hindi translation
शिवाय लोकस्य भवाय भूतये य उत्तमश्लोकपरायणा जनाः । जीवन्ति नात्मार्थमसौ पराश्रयं मुमोच निर्विद्य कुतः कलेवरम् ॥ १-४-१२ ॥
Those who are devoted to the cause of the Personality of Godhead live only for the welfare, development and happiness of others. They do not live for any selfish interest. So even though the Emperor [Parīkṣit] was free from all attachment to worldly possessions, how could he give up his mortal body, which was the shelter for others? ॥ 1-4-12 ॥
english translation
जो लोग भगवत्कार्य में अनुरक्त रहते हैं, वे दूसरों के कल्याण, उन्नति तथा सुख के लिए ही जीवित रहते हैं। वे किसी स्वार्थवश जीवित नहीं रहते। अतएव राजा (परीक्षित) ने समस्त सांसारिक वैभव की आसक्ति से मुक्त होते हुए भी, अपने उस मर्त्य शरीर को क्यों त्यागा जो दूसरों के लिए आश्रयतुल्य था? ॥ १-४-१२ ॥
hindi translation
तत्सर्वं नः समाचक्ष्व पृष्टो यदिह किञ्चन । मन्ये त्वां विषये वाचां स्नातमन्यत्र छान्दसात् ॥ १-४-१३ ॥
We know that you are expert in the meaning of all subjects, except some portions of the Vedas, and thus you can clearly explain the answers to all the questions we have just put to you. ॥ १-४-१३ ॥
english translation
हम जानते हैं कि आप वेदों के कतिपय अंश को छोडक़र अन्य समस्त विषयों के अर्थ में पटु हैं, अतएव आप उन सारे प्रश्नों की स्पष्ट व्याख्या कर सकते हैं, जिन्हें हमने आपसे अभी पूछा है। ॥ १-४-१३ ॥
hindi translation
सूत उवाच द्वापरे समनुप्राप्ते तृतीये युगपर्यये । जातः पराशराद्योगी वासव्यां कलया हरेः ॥ १-४-१४ ॥
Sūta Gosvāmī said: When the second millennium overlapped the third, the great sage [Vyāsadeva] was born to Parāśara in the womb of Satyavatī, the daughter of Vasu. ॥ 1-4-14 ॥
english translation
सूत गोस्वामी ने कहा : जिस समय द्वापर युग का त्रेता युग से अतिव्यापन हो रहा था, तो वसु की पुत्री सत्यवती के गर्भ से पराशर द्वारा महान ऋषि (व्यासदेव) ने जन्म लिया। ॥ १-४-१४ ॥
hindi translation
स कदाचित्सरस्वत्या उपस्पृश्य जलं शुचिः । विविक्तदेश आसीन उदिते रविमण्डले ॥ १-४-१५ ॥
Once upon a time he [Vyāsadeva], as the sun rose, took his morning ablution in the waters of the Sarasvatī and sat alone to concentrate. ॥ 1-4-15 ॥
english translation
एक बार सूर्योदय होते ही उन्होंने (व्यासदेव ने) सरस्वती के जल से प्रात:कालीन आचमन किया और मन एकाग्र करने के लिए वे एकान्त में बैठ गये। ॥ १-४-१५ ॥
hindi translation