Progress:7.2%
सूत उवाच जगृहे पौरुषं रूपं भगवान् महदादिभिः । सम्भूतं षोडशकलमादौ लोकसिसृक्षया ॥ १-३-१ ॥
Sūta said: In the beginning of the creation, the Lord first expanded Himself in the universal form of the puruṣa incarnation and manifested all the ingredients for the material creation. And thus at first there was the creation of the sixteen principles of material action. This was for the purpose of creating the material universes. ॥ 1-3-1 ॥
english translation
सूतजी ने कहा : सृष्टि के प्रारम्भ में, भगवान् ने सर्वप्रथम विराट पुरुष अवतार के रूप में अपना विस्तार किया और भौतिक सृजन के लिए सारी सामग्री प्रकट की। इस प्रकार सर्वप्रथम भौतिक क्रिया के सोलह तत्त्व उत्पन्न हुए। यह सब भौतिक ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के लिए किया गया। ॥ १-३-१ ॥
hindi translation
यस्याम्भसि शयानस्य योगनिद्रां वितन्वतः । नाभिह्रदाम्बुजादासीद्ब्रह्मा विश्वसृजां पतिः ॥ १-३-२ ॥
Resting in His meditative slumber in that water, out of the lotus that spread from the lake of His navel, Brahmâ manifested, the master of the progenitors in the universe. ॥ 1-3-2 ॥
english translation
पुरुष के एक अंश ब्रह्माण्ड के जल के भीतर लेटते हैं, उनके शरीर के नाभि-सरोवर से एक कमलनाल अंकुरित होता है और इस नाल के ऊपर खिले कमल-पुष्प से ब्रह्माण्ड के समस्त शिल्पियों के स्वामी ब्रह्मा प्रकट होते हैं। ॥ १-३-२ ॥
hindi translation
यस्यावयवसंस्थानैः कल्पितो लोकविस्तरः । तद्वै भगवतो रूपं विशुद्धं सत्त्वमूर्जितम् ॥ १-३-३ ॥
It is believed that all the universal planetary systems are situated on the extensive body of the puruṣa, but He has nothing to do with the created material ingredients. His body is eternally in spiritual existence par excellence. ॥ 1-3-3 ॥
english translation
ऐसा विश्वास किया जाता है कि समस्त ब्रह्माण्ड के ग्रहमंडल पुरुष के विराट शरीर में स्थित हैं, किन्तु उन्हें सर्जित भौतिक अवयवों से कोई सरोकार नहीं होता। उनका शरीर नित्य आध्यात्मिक अस्तित्वमय है जिसकी कोई तुलना नहीं है। ॥ १-३-३ ॥
hindi translation
पश्यन्त्यदो रूपमदभ्रचक्षुषा सहस्रपादोरुभुजाननाद्भुतम् । सहस्रमूर्धश्रवणाक्षिनासिकं सहस्रमौल्यम्बरकुण्डलोल्लसत् ॥ १-३-४ ॥
In a perfect [spiritual] vision His form is seen as having numerous legs, thighs, arms and faces, with wonderful heads, ears, eyes and noses, all glowing with countless garlands, earrings and dresses. ॥ 1-3-4 ॥
english translation
भक्तगण अपने विमल (पूर्ण) नेत्रों से उस पुरुष के दिव्य रूप का दर्शन करते हैं जिसके हजारों-हजार पाँव, जंघाएँ, भुजाएँ तथा मुख हैं और सबके सब अद्वितीय हैं। उस शरीर में हजारों सिर, आँखें, कान तथा नाक होते हैं। वे हजारों मुकुटों तथा चमकते कुण्डलों से अलंकृत हैं और मालाओं से सजाये गये हैं। ॥ १-३-४ ॥
hindi translation
एतन्नानावताराणां निधानं बीजमव्ययम् । यस्यांशांशेन सृज्यन्ते देवतिर्यङ्नरादयः ॥ १-३-५ ॥
This form [the second manifestation of the puruṣa] is the source and indestructible seed of multifarious incarnations within the universe. From the particles and portions of this form, different living entities, like demigods, men and others, are created. ॥ 1-3-5 ॥
english translation
यह रूप (पुरुष का द्वितीय प्राकट्य) ब्रह्माण्ड के भीतर नाना अवतारों का स्रोत तथा अविनाशी बीज है। इसी रूप के कणों तथा अंशों से देवता, मनुष्य इत्यादि विभिन्न जीव उत्पन्न होते हैं। ॥ १-३-५ ॥
hindi translation