Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:3.6%

x

सवैपुंसां परोधर्मो यतो भक्तिरधोक्षजे । अहैतुक्यप्रतिहता ययाऽऽत्मा सम्प्रसीदति ॥ १-२-६ ॥

That duty no doubt is for mankind the highest, of which there is the causeless, uninterrupted devotional service unto Krishna as the One in the Beyond [Vishnu] that leads to the full satisfaction of the soul. ॥ 1-2-6 ॥

english translation

सम्पूर्ण मानवता के लिए परम वृत्ति (धर्म) वही है, जिसके द्वारा सारे मनुष्य दिव्य भगवान् की प्रेमा-भक्ति प्राप्त कर सकें। ऐसी भक्ति अकारण तथा अखण्ड होनी चाहिए जिससे आत्मा पूर्ण रूप से तुष्ट हो सके। ॥ १-२-६ ॥

hindi translation

वासुदेवे भगवति भक्तियोगः प्रयोजितः । जनयत्याशु वैराग्यं ज्ञानंचयदहैतुकम् ॥ १-२-७ ॥

The practice of connecting oneself in devotion unto Vâsudeva, the Personality of Godhead, very soon leads to the detachment and spiritual knowledge that relies on its own power. ॥ 1-2-7 ॥

english translation

भगवान् श्रीकृष्ण की भक्ति करने से मनुष्य तुरन्त ही अहैतुक ज्ञान तथा संसार से वैराग्य प्राप्त कर लेता है। ॥ १-२-७ ॥

hindi translation

धर्मः स्वनुष्ठितः पुंसां विष्वक्सेनकथासुयः । नोत्पादयेद्यदिरतिं श्रमएवहिकेवलम् ॥ १-२-८ ॥

What people do according to their societal positions, is useless labor leading nowhere, if it does not lead to the message of Vishvaksena [Krishna as the highest authority]. ॥ 1-2-8 ॥

english translation

मनुष्य द्वारा अपने पद के अनुसार सम्पन्न की गई वृत्तियाँ यदि भगवान् के सन्देश के प्रति आकर्षण उत्पन्न न कर सकें, तो वे निरी व्यर्थ का श्रम होती हैं। ॥ १-२-८ ॥

hindi translation

धर्मस्य ह्यापवर्ग्यस्य नार्थोऽर्थायोपकल्पते । नार्थस्यधर्मैकान्तस्य कामोलाभायहिस्मृतः ॥ १-२-९ ॥

One's occupational activities are certainly meant for ultimate liberation and not for the end of material gain, neither is, according to the sages, the material progress of the dutiful ones in devotional service meant for the attainment of sense-gratification. ॥ 1-2-9 ॥

english translation

समस्त वृत्तिपरक कार्य निश्चय ही परम मोक्ष के निमित्त होते हैं। उन्हें कभी भौतिक लाभ के लिए सम्पन्न नहीं किया जाना चाहिए। इससे भी आगे, ऋषियों के अनुसार, जो लोग परम वृत्ति (धर्म) में लगे हैं, उन्हें चाहिए कि इन्द्रियतृप्ति के संवर्धन हेतु भौतिक लाभ का उपयोग कदापि नहीं करना चाहिए। ॥ १-२-९ ॥

hindi translation

कामस्य नेन्द्रियप्रीतिर्लाभो जीवेत यावता । जीवस्यतत्त्वजिज्ञासा नार्थोयश्चेहकर्मभिः ॥ १-२-१० ॥

One should not long so much for sense-gratification, profit and livelihood, one's activities are there for no other purpose than inquiring after the Absolute Truth. ॥ 1-2-10 ॥

english translation

जीवन की इच्छाएँ इन्द्रियतृप्ति की ओर लक्षित नहीं होनी चाहिए। मनुष्य को केवल स्वस्थ जीवन की या आत्म-संरक्षण की कामना करनी चाहिए, क्योंकि मानव तो परम सत्य के विषय में जिज्ञासा करने के निमित्त बना है। मनुष्य की वृत्तियों का इसके अतिरिक्त, अन्य कोई लक्ष्य नहीं होना चाहिए। ॥ १-२-१० ॥

hindi translation