Progress:79.6%
अथवास्य पदाम्भोजमकरन्दलिहां सताम् । किमन्यैरसदालापैरायुषो यदसद्व्ययः ॥ १-१६-६ ॥
The devotees of the Lord are accustomed to licking up the honey available from the lotus feet of the Lord. What is the use of topics which simply waste one’s valuable life? ॥ 1-16-6 ॥
english translation
भगवान् के भक्त भगवान् के चरणकमलों से प्राप्त मधु के चाटने के आदी हैं। उन कथा प्रसंगों से क्या लाभ जो मनुष्य के बहुमूल्य जीवन को व्यर्थ नष्ट करें? ॥ १-१६-६ ॥
hindi translation
क्षुद्रायुषां नृणामङ्ग मर्त्यानामृतमिच्छताम् । इहोपहूतो भगवान् मृत्युः शामित्रकर्मणि ॥ १-१६-७ ॥
O Sūta Gosvāmī, there are those amongst men who desire freedom from death and get eternal life. They escape the slaughtering process by calling the controller of death, Yamarāja. ॥ 1-16-7 ॥
english translation
हे सूत गोस्वामी, मनुष्यों में से कुछ ऐसे हैं, जो मृत्यु से मुक्ति पाने के और शाश्वत जीवन प्राप्त करने के इच्छुक होते हैं। वे मृत्यु के नियंत्रक यमराज को बुलाकर वध किये जाने की क्रिया से बच जाते हैं। ॥ १-१६-७ ॥
hindi translation
न कश्चिन्म्रियते तावद्यावदास्त इहान्तकः । एतदर्थं हि भगवानाहूतः परमर्षिभिः । अहो नृलोके पीयेत हरिलीलामृतं वचः ॥ १-१६-८ ॥
As long as Yamarāja, who causes everyone’s death, is present here, no one shall meet with death. The great sages have invited the controller of death, Yamarāja, who is the representative of the Lord. Living beings who are under his grip should take advantage by hearing the deathless nectar in the form of this narration of the transcendental pastimes of the Lord. ॥ 1-16-8 ॥
english translation
जब तक सबों की मृत्यु के कारण यमराज यहाँ पर उपस्थित हैं, तब तक किसी की मृत्यु नहीं होगी। ऋषियों ने मृत्यु के नियंत्रक यमराज को आमंत्रित किया है, जो भगवान् के प्रतिनिधि हैं। उनकी पकड़ में आनेवाले सारे जीवों को भगवान् की दिव्य लीलाओं की इस वार्ता के रूप में मृत्युरहित अमृत का श्रवण करने का लाभ उठाना चाहिए। ॥ १-१६-८ ॥
hindi translation
मन्दस्य मन्दप्रज्ञस्य वयो मन्दायुषश्च वै । निद्रया ह्रियते नक्तं दिवा च व्यर्थकर्मभिः ॥ १-१६-९ ॥
Lazy human beings with paltry intelligence and a short duration of life pass the night sleeping and the day performing activities that are for naught. ॥ 1-16-9 ॥
english translation
अल्प बुद्धि तथा कम आयु वाले आलसी मनुष्य रात को सोने में तथा दिन को व्यर्थ के कार्यों में बिता देते हैं। ॥ १-१६-९ ॥
hindi translation
सूत उवाच यदा परीक्षित्कुरुजाङ्गलेऽशृणोत् कलिं प्रविष्टं निजचक्रवर्तिते । निशम्य वार्तामनतिप्रियां ततः शरासनं संयुगशौण्डिराददे ॥ १-१६-१० ॥
Sūta Gosvāmī said: While Mahārāja Parīkṣit was residing in the capital of the Kuru empire, the symptoms of the Age of Kali began to infiltrate within the jurisdiction of his state. When he learned about this, he did not think the matter very palatable. This did, however, give him a chance to fight. He took up his bow and arrows and prepared himself for military activities. ॥ 1-16-10 ॥
english translation
सूत गोस्वामी ने कहा : जब महाराज परीक्षित कुरु-साम्राज्य की राजधानी में रह रहे थे, तो अपने राज्य की सीमा के भीतर कलियुग के लक्षणों को प्रवेश होते देखा। जब उन्हें इसका पता चला, तो उन्हें यह रुचिकर प्रतीत नहीं हुआ। लेकिन इससे उन्हें उसके विरुद्ध लडऩे का अवसर अवश्य प्राप्त हो सका। अतएव उन्होंने अपना धनुष-बाण उठाया और सैनिक कार्यवाही के लिए सन्नद्ध हो गये। ॥ १-१६-१० ॥
hindi translation