Progress:49.9%
एवंविधा गदन्तीनां स गिरः पुरयोषिताम् । निरीक्षणेनाभिनन्दन् सस्मितेन ययौ हरिः ॥ १-१०-३१ ॥
While the ladies of the capital [Hastināpura] were greeting Him and talking in this way, the Lord, smiling, accepted their good greetings, and casting the grace of His glance over them, He departed from the city. ॥ 1-10-31 ॥
english translation
राजधानी हस्तिनापुर की स्त्रियाँ अभी उनका अभिनन्दन कर ही रही थीं और इस प्रकार से बातें चला रही थीं कि भगवान् ने मुस्कराते हुए उनकी बधाइयाँ स्वीकार कीं और उन पर अपनी कृपादृष्टि डालते हुए नगर से प्रस्थान किया। ॥ १-१०-३१ ॥
hindi translation
अजातशत्रुः पृतनां गोपीथाय मधुद्विषः । परेभ्यः शङ्कितः स्नेहात्प्रायुङ्क्त चतुरङ्गिणीम् ॥ १-१०-३२ ॥
Mahārāja Yudhiṣṭhira, although no one’s enemy, engaged four divisions of defense [horse, elephant, chariot and army] to accompany Lord Kṛṣṇa, the enemy of the asuras [demons]. The Mahārāja did this because of the enemy, and also out of affection for the Lord. ॥ 1-10-32 ॥
english translation
यद्यपि महाराज युधिष्ठिर का कोई शत्रु न था, तो भी उन्होंने असुरों के शत्रु, भगवान् श्रीकृष्ण के साथ जाने के लिए चतुरंगिणी सेना (घोड़ा, हाथी, रथ तथा पैदल सेना) लगा दी। शत्रु से बचाव और भगवान् से स्नेह के कारण महाराज ने ऐसा किया। ॥ १-१०-३२ ॥
hindi translation
अथ दूरागतान् शौरिः कौरवान् विरहातुरान् । सन्निवर्त्य दृढं स्निग्धान् प्रायात्स्वनगरीं प्रियैः ॥ १-१०-३३ ॥
Out of profound affection for Lord Kṛṣṇa, the Pāṇḍavas, who were of the Kuru dynasty, accompanied Him a considerable distance to see Him off. They were overwhelmed with the thought of future separation. The Lord, however, persuaded them to return home, and He proceeded towards Dvārakā with His dear companions. ॥ 1-10-33 ॥
english translation
भगवान् कृष्ण के प्रति प्रगाढ़ स्नेहवश कुरुवंशी पाण्डव उन्हें विदा करने के लिए उनके साथ काफी दूर तक गये। वे भावी विछोह के विचार से अभिभुत थे। किन्तु भगवान् ने उनसे घर लौट जाने का आग्रह किया और स्वयं अपने प्रिय संगियों के साथ द्वारका की ओर रवाना हुए। ॥ १-१०-३३ ॥
hindi translation
कुरुजाङ्गलपाञ्चालान् शूरसेनान् सयामुनान् । ब्रह्मावर्तं कुरुक्षेत्रं मत्स्यान् सारस्वतानथ ॥ १-१०-३४ ॥
O Śaunaka, the Lord then proceeded towards Kurujāṅgala, Pāñcālā, Śūrasenā, the land on the bank of the river Yamunā, Brahmāvarta, Kurukṣetra, Matsya, Sārasvata, the province of the desert and the land of scanty water. After crossing these provinces He gradually reached the Sauvīra and Ābhīra provinces, then, west of these, reached Dvārakā at last. ॥ 1-10-(34-35) ॥
english translation
हे शौनक, तब भगवान् कुरुजांगल, पाञ्चाल, शूरसेन, यमुना के तटवर्ती प्रदेश, ब्रह्मावर्त, कुरुक्षेत्र, मत्स्या, सारस्वता, मरुप्रान्त तथा जल के अभाव वाले भाग से होते हुए आगे बढ़े। इन प्रान्तों को पार करने के बाद वे सौवीर तथा आभीर प्रान्त पहुँचे और अन्त में इन सबके पश्चिम की ओर स्थित द्वारका पहुँचे। ॥ १-१०-(३४-३५) ॥
hindi translation
मरुधन्वमतिक्रम्य सौवीराभीरयोः परान् । आनर्तान् भार्गवोपागाच्छ्रान्तवाहो मनाग् विभुः ॥ १-१०-३५ ॥