Kamasutra
Progress:94.2%
तत्रात्माभिप्रायाद् यावदर्थं च प्रवृत्तिः ॥ १६ ॥
This attachment increases until its goal has been attained.
english translation
इसके कार्य - यह रागवत् राग स्वतः बढ़ता है, इसलिए नायक-नायिका स्खलन-सुख तक इसमें प्रवृत्त रहते हैं ॥ १६ ॥
hindi translation
मध्यस्थरागयोरारब्धं यदनुरज्यते तदाहार्यरागम् ॥ १७ ॥
Aharyaraga, affection born of habit - Only an ordinary attraction exists to begin with, but little by little, it grows. This is desire born of force of habit.
english translation
आहार्य राग- जब नायक-नायिका में एक-दूसरे को देखकर इच्छामात्र उत्पन्न हो, तीव्र कामासक्ति न हो, तो उसे मध्यस्थ राग कहते हैं। जब मध्यस्थ राग ही उपायों द्वारा सञ्चालित होकर राग उत्पन्न कर दे तो ऐसे मिलन को आहार्य राग कहते हैं ॥ १७ ॥
hindi translation
तत्र चातुःषष्टिकैयाँगैः सात्म्यानुविद्धैः सन्धुक्ष्य सन्धुक्ष्य रागं प्रवर्तत ॥ १८ ॥
Becoming gradually more excited by practicing the sixty-four positions, with common accord, a true passion [raga] grows up.
english translation
प्रवृत्ति की रीति ऐसी स्थिति में पाञ्चालिकी चतुःषष्टि के आलिङ्गन आदि योगों से जो भी देश और प्रकृति के अनुकूल पढ़ें, वासना को प्रदीप्त कर समागम में प्रवृत्त होना चाहिये ॥ १८ ॥
hindi translation
तत्कार्यहतोरन्यत्र सक्तयोर्वा कृत्रिमरागम् ॥ १९ ॥
Kritrimaraga, feigned love : Here, it is a matter of an occasional relation, while true love is for someone else. This is false desire.
english translation
कृत्रिम राग यदि स्त्री किसी अन्य पर आसक्त हो और पुरुष किसी अन्य पर और दोनों किसी प्रयोजनवश रमण करें, तो इसे 'कृत्रिम राग' कहते हैं ॥ १९ ॥
hindi translation
तत्र समुच्चयेन योगाज्शास्त्रतः पश्येत् ॥ २० ॥
In such forms of intercourse, it is better to consult the texts.
english translation
प्रवृत्ति की रीति- कृत्रिम राग वाले समागमों में कामशास्त्र में बताये गये सभी योगों (उपायों) का एक साथ प्रयोग करना चाहिये ॥ २० ॥
hindi translation