Kamasutra
Progress:34.0%
अवश्यं भाविनोऽप्यर्थस्योपायपूर्वकत्वादेव। न निष्कर्मणो भद्रमस्तीति वात्स्यायनः ॥ ३१॥
Vatsyayana says: In order to live, the use of material goods is indispensable. The sluggard will never prosper.
english translation
अवश्यम्भावी कार्यों की भी उपायपूर्वक ही सिद्धि होने से स्पष्ट है कि अकर्मण्य पुरुष का कल्याण नहीं होता- ऐसा वात्स्यायन का मत है ॥ ३१ ॥
hindi translation
न कामाँश्चरेत् । धर्मार्थयोः प्रधानयोरेवमन्येषां च सतां प्रत्यनीकत्वात्। अनर्थजनसंसर्गमसद्व्यवसायमशौचमनायतिं चैते पुरुषस्य जनयन्ति ॥ ३२ ॥
One cannot give oneself over to pleasure without re¬ strictions. One's activities must be coordinated taking due account of the importance of virtue and material goods.
english translation
काम का आचरण नहीं करना चाहिये, क्योंकि यह प्रधान पुरुषार्थ धर्म और अर्थ के तथा सज्जनों के विरुद्ध है। यह मनुष्य में अनर्थकारी लोगों का संसर्ग, असत् कर्म, अपवित्रता और प्रभावहीनता (पराक्रम एवं यश का अभाव) उत्पन्न करता है ॥ ३२ ॥
hindi translation
तथा प्रमादं लाघवमप्रत्ययमग्राह्यतां च ॥ ३३ ॥
The lewd man is vain. He undergoes humiliations, does not inspire trust, and attracts people's scorn.
english translation
और यह काम प्रमाद, चञ्चलता और अविश्वास को उत्पन्न करता है तथा कामी व्यक्ति सभी के लिये अग्राह्य हो जाता है अर्थात् सभी लोग उससे बचने लगते हैं॥ ३३ ॥
hindi translation
बहवश्च कामवशगाः सगणा एवं विनष्टाः श्रूयन्ते ॥ ३४ ॥
It can be observed that those who give themselves over to an exaggerated sexual life destroy themselves as well as their relations.
english translation
और यह भी सुना जाता है कि बहुत से व्यक्ति काम के वशीभूत होकर सपरिवार नष्ट हो गये ॥ ३४ ॥
hindi translation
यथा दाण्डक्यो नाम भोजः कामाद् ब्राह्मणकन्यामभिमन्यमानः सबन्धुराष्ट्रो विननाश ॥ ३५ ॥
Thus King Dandakya of the line of the Bhojas ruined his life, his family and his kingdom, for having raped the daughter of a Brahman.
english translation
जैसे भोजवंशीय दाण्डक्य नामक राजा काम के वशीभूत होकर ब्राह्मण कन्या को कामतृप्ति का साधन मानने के कारण अपने बन्धुबान्धव और राष्ट्र सहित नष्ट हो गया ॥ ३५ ॥
hindi translation