Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:78.7%

x

श्रीभगवानुवाच । ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् । छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् ॥ १५-१॥

Shri Bhagwan said this phenomenal creation, which is both ephemeral and eternal, is like a tree ( an immutable Asvattha tree ), but having its root upward in the Highest and its ramifications on this earth downward. Its leaves are the Vedas. He who knows it knows the Vedas ( known as Vedvit ).

english translation

श्रीभगवान् बोले -- ऊपरकी ओर मूलवाले(ऊर्ध्वमूल) तथा नीचेकी ओर शाखावाले(अध:शाखा ) जिस संसाररूप अश्वत्थवृक्षको अव्यय कहते हैं और वेद जिसके पत्ते हैं, उस संसारवृक्षको जो जानता है, वह सम्पूर्ण वेदोंको जाननेवाला( वेदवित् ) है।

hindi translation

अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः । अधश्च मूलान्यनुसन्ततानि कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके ॥ १५-२॥

Its branches shoot upwards and downwards, deriving their nourishment from the Gunas; its buds are the objects of sense; And their secondary roots extend downwards, resulting in actions which bind in the world of men ( Manushya Lok ).

english translation

उस संसारवृक्षकी गुणों-(सत्त्व, रज और तम-) के द्वारा बढ़ी हुई तथा विषयरूप कोंपलोंवाली शाखाएँ नीचे, मध्यमें और ऊपर सब जगह फैली हुई हैं। (पंच) विषय इसके अंकुर हैं; मनुष्यलोकमें कर्मोंके अनुसार बाँधनेवाले मूल(जड़ें) भी नीचे और ऊपर (सभी लोकोंमें) व्याप्त हो रहे हैं।

hindi translation

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा । अश्वत्थमेनं सुविरूढमूलं असङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा ॥ १५-३॥

Its form is not perceived here as such, neither its end nor its origin, nor its foundation nor resting place Having cut off this firm-rooted Asvattha tree with the strong weapon of detachment .

english translation

इस संसारवृक्षका जैसा रूप देखनेमें आता है, वैसा यहाँ (विचार करनेपर) मिलता नहीं; क्योंकि इसका न तो आदि है, न अन्त है और न स्थिति ही है। इसलिये इस दृढ़ मूलोंवाले संसाररूप अश्वत्थवृक्षको दृढ़ असङ्गतारूप शस्त्रके द्वारा काटकर --

hindi translation

ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः । तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये । यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी ॥ १५-४॥

Thereafter, that State has to be sought for, going where they do not return again: I take refuge in that Aadi Purush ( Primeval Person ) Himself, from whom has ensued the eternal Manifestation.

english translation

उसके बाद उस परमपद-(परमात्मा-) की खोज करनी चाहिये जिसको प्राप्त होनेपर मनुष्य फिर लौटकर संसारमें नहीं आते और जिससे अनादिकालसे चली आनेवाली यह सृष्टि विस्तारको प्राप्त हुई है, उस आदिपुरुष परमात्माके ही मैं शरण हूँ।

hindi translation

निर्मानमोहा जितसङ्गदोषा अध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः । द्वन्द्वैर्विमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञै- र्गच्छन्त्यमूढाः पदमव्ययं तत् ॥ १५-५॥

The wise ones who are free from pride and delusion, who have conquered the evil of association, ( Hatred and love arising from association with foes and friends). who are ever devoted to spirituality, completely free from desires, free from the duality called happiness and sorrow, reach that undecaying State.

english translation

जो मान और मोहसे रहित हो गये हैं, जिन्होंने आसक्तिसे होनेवाले दोषोंको जीत लिया है, जो नित्य-निरन्तर परमात्मामें ही लगे हुए हैं, जो (अपनी दृष्टिसे) सम्पूर्ण कामनाओंसे रहित हो गये हैं, जो सुख-दुःखरूप द्वन्द्वोंसे मुक्त हो गये हैं, ऐसे (ऊँची स्थितिवाले) मोहरहित साधक भक्त उस अविनाशी परमपद-(परमात्मा-) को प्राप्त होते हैं।

hindi translation