Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:79.5%

x

न तद्भासयते सूर्यो न शशाङ्को न पावकः । यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ॥ १५-६॥

Neither the sun nor the moon nor fire illumines That. That is Param[ad supreme] Abode, reaching which they do not return.

english translation

उस-(परमपद-) को न सूर्य, न चन्द्र और न अग्नि ही प्रकाशित कर सकती है; और जिसको प्राप्त होकर जीव लौटकर (संसारमें) नहीं आते, वही मेरा परमधाम है।

hindi translation

ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातनः । मनःषष्ठानीन्द्रियाणि प्रकृतिस्थानि कर्षति ॥ १५-७॥

An eternal portion of Myself having become a living soul in the world of life, draws to (itself) the (five) senses with the mind for the sixth, abiding in Nature.

english translation

इस संसारमें जीव बना हुआ आत्मा मेरा ही सनातन अंश है; परन्तु वह प्रकृतिमें स्थित हुआ (देहत्याग के समय) पाँचो इन्द्रियों तथा मन को अपनी ओर खींच लेता है अर्थात् उन्हें एकत्रित कर लेता है।

hindi translation

शरीरं यदवाप्नोति यच्चाप्युत्क्रामतीश्वरः । गृहीत्वैतानि संयाति वायुर्गन्धानिवाशयात् ॥ १५-८॥

Whatever body Its Jivaatma ( the individual soul ) acquires and from whatever body It departs, It goes on Its way, taking these senses as the wind carrying scents from their places.

english translation

जैसे वायु गन्धके स्थानसे गन्धको ग्रहण करके ले जाती है, ऐसे ही शरीरादिका स्वामी बना हुआ जीवात्मा भी जिस शरीरको छोड़ता है, वहाँसे मनसहित इन्द्रियोंको ग्रहण करके फिर जिस शरीरको प्राप्त होता है, उसमें चला जाता है।

hindi translation

श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च । अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते ॥ १५-९॥

Presiding over the ear, the eye, the sense of touch, the tongue and the nose, along with the mind, It ( Jivaatma ) experiences these objects of senses.

english translation

यह जीवात्मा मनका आश्रय लेकर श्रोत्र, चक्षु, स्पर्शेन्द्रिय, रसना और घ्राण (नाक) -- इन पाँचों इन्द्रियोंके द्वारा विषयोंका सेवन करता है।

hindi translation

उत्क्रामन्तं स्थितं वापि भुञ्जानं वा गुणान्वितम् । विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः ॥ १५-१०॥

The deluded do not perceive It ( Jivaatma or the individual self) conjoined with the Gunas when departing or staying or experiencing the objects of the senses. They who have the eye of knowledge see It.

english translation

शरीरको छोड़कर जाते हुए या दूसरे शरीरमें स्थित हुए अथवा विषयोंको भोगते हुए भी गुणोंसे युक्त जीवात्माके स्वरूपको मूढ़ मनुष्य नहीं जानते, ज्ञानरूपी नेत्रोंवाले ज्ञानी मनुष्य ही जानते हैं।

hindi translation