linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:31.2%

x

नावधीद्गुरुवाक्येन चक्रे विकृतवेषिणः । मुण्डान् श्मश्रुधरान् कांश्चिन्मुक्तकेशार्धमुण्डितान् ॥ ९-८-६ ॥

Instead, some of them he made dress awkwardly, some of them he shaved clean but allowed to wear mustaches, some of them he left wearing loose hair, some he half shaved, some he left without underwear, and some without external garments. ॥ 9-8-6 ॥

english translation

अपितु उनमें से कुछ को भद्दे वस्त्र पहनने को बाध्य कर दिया, कुछ के सिर घुटवा दिये लेकिन मूँछें रखने दीं, कुछ के बालों को खुलवा दिया, कुछ के सिर आधे घुटवा दिए, कुछ को बिना भीतरी वस्त्र के कर दिया और कुछ को निर्वस्त्र करा दिया। ॥ ९-८-६ ॥

hindi translation

अनन्तर्वाससः कांश्चिदबहिर्वाससोऽपरान् । सोऽश्वमेधैरयजत सर्ववेदसुरात्मकम् ॥ ९-८-७ ॥

Thus these different clans were made to dress differently, but King Sagara did not kill them. Following the instructions of the great sage Aurva, Sagara Mahārāja performed aśvamedha sacrifices and thus satisfied the Supreme Lord, who is the supreme controller, the Supersoul of all learned scholars, ॥ 9-8-7 ॥

english translation

इस प्रकार ये जातियाँ भिन्न-भिन्न वस्त्र धारण करने के लिए बाध्य की गईं, किन्तु राजा सगर ने इन्हें मारा नहीं। और्व मुनि के आदेशानुसार सगर महाराज ने अश्वमेध यज्ञ सम्पन्न किया और इस तरह भगवान् को प्रसन्न किया जो परम नियन्ता, समस्त विद्वानों के परमात्मा ॥ ९-८-७ ॥

hindi translation

और्वोपदिष्टयोगेन हरिमात्मानमीश्वरम् । तस्योत्सृष्टं पशुं यज्ञे जहाराश्वं पुरन्दरः ॥ ९-८-८ ॥

And the knower of all Vedic knowledge, the Supreme Personality of Godhead. But Indra, the King of heaven, stole the horse meant to be offered at the sacrifice. ॥ 9-8-8 ॥

english translation

तथा सभी वेदों के ज्ञाता हैं। किन्तु स्वर्ग के राजा इन्द्र ने यज्ञ में बलि दिये जाने वाले घोड़े को चुरा लिया। ॥ ९-८-८ ॥

hindi translation

सुमत्यास्तनया दृप्ताः पितुरादेशकारिणः । हयमन्वेषमाणास्ते समन्तान्न्यखनन् महीम् ॥ ९-८-९ ॥

[King Sagara had two wives, Sumati and Keśinī.] The sons of Sumati, who were very proud of their prowess and influence, following the order of their father, searched for the lost horse. While doing so, they dug into the earth very extensively. ॥ 9-8-9 ॥

english translation

(राजा सगर के दो पत्नियाँ थीं—सुमति तथा केशिनी)। सुमति के पुत्रों ने, जिन्हें अपने पराक्रम तथा प्रभाव पर गर्व था, अपने पिता के आदेशानुसार खोये हुए घोड़े को सर्वत्र ढूँढा। ऐसा करते हुए उन्होंने पृथ्वी को बहुत दूर तक खोद डाला। ॥ ९-८-९ ॥

hindi translation

प्रागुदीच्यां दिशि हयं ददृशुः कपिलान्तिके । एष वाजिहरश्चौर आस्ते मीलितलोचनः ॥ ९-८-१० ॥

Thereafter, in the northeastern direction, they saw the horse near the āśrama of Kapila Muni. “Here is the man who has stolen the horse,” they said. “He is staying there with closed eyes. ॥ 9-8-10 ॥

english translation

तत्पश्चात् जब उन्होंने उत्तरपूर्व दिशा में कपिल मुनि के आश्रम के निकट घोड़े को देखा तो वे बोल उठे “यह रहा घोड़ाचोर! यह आँखें बन्द किये बैठा है। ॥ ९-८-१० ॥

hindi translation