linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:15.5%

x

तमानर्चातिथिं भूपः प्रत्युत्थानासनार्हणैः । ययाचेऽभ्यवहाराय पादमूलमुपागतः ॥ ९-४-३६ ॥

After standing up to receive Durvāsā Muni, King Ambarīṣa offered him a seat and paraphernalia of worship. Then, sitting at his feet, the King requested the great sage to eat. ॥ 9-4-36 ॥

english translation

दुर्वासा मुनि का स्वागत करने के लिए राजा अम्बरीष ने खड़े होकर उन्हें आसन तथा पूजा की सामग्री प्रदान की। तब उनके पाँवों के पास बैठकर राजा ने मुनि से भोजन करने के लिए प्रार्थना की। ॥ ९-४-३६ ॥

hindi translation

प्रतिनन्द्य स तद्याच्ञां कर्तुमावश्यकं गतः । निममज्ज बृहद्ध्यायन् कालिन्दीसलिले शुभे ॥ ९-४-३७ ॥

Durvāsā Muni gladly accepted the request of Mahārāja Ambarīṣa, but to perform the regulative ritualistic ceremonies he went to the river Yamunā. There he dipped into the water of the auspicious Yamunā and meditated upon the impersonal Brahman. ॥ 9-4-37 ॥

english translation

दुर्वासा मुनि ने प्रसन्नतापूर्वक महाराज अम्बरीष की प्रार्थना स्वीकार कर ली, किन्तु आवश्यक अनुष्ठान करने के लिए वे यमुना नदी में गये। वहाँ उन्होंने पवित्र यमुना नदी के जल में डुबकी लगाई और निराकार ब्रह्म का ध्यान किया। ॥ ९-४-३७ ॥

hindi translation

मुहूर्तार्धावशिष्टायां द्वादश्यां पारणं प्रति । चिन्तयामास धर्मज्ञो द्विजैस्तद्धर्मसङ्कटे ॥ ९-४-३८ ॥

In the meantime, only a muhūrta of the Dvādaśī day was left on which to break the fast. Consequently, it was imperative that the fast be broken immediately. In this dangerous situation, the King consulted learned brāhmaṇas. ॥ 9-4-38 ॥

english translation

तब तक व्रत तोडऩे के लिए द्वादशी का केवल आधा मुहूर्त शेष था। फलस्वरूप व्रत को तुरन्त तोड़ा जाना अनिवार्य था। ऐसी विकट परिस्थिति में राजा ने विद्वान ब्राह्मणों से परामर्श किया। ॥ ९-४-३८ ॥

hindi translation

ब्राह्मणातिक्रमे दोषो द्वादश्यां यदपारणे । यत्कृत्वा साधु मे भूयादधर्मो वा न मां स्पृशेत् ॥ ९-४-३९ ॥

The King said: “To transgress the laws of respectful behavior toward the brāhmaṇas is certainly a great offense. On the other hand, if one does not observe the breaking of the fast within the time of Dvādaśī, there is a flaw in one’s observance of the vow. ॥ 9-4-39 ॥

english translation

राजा ने कहा : “ब्राह्मणों के प्रति सत्कार के नियमों का उल्लंघन करना निश्चय ही, महान् अपराध है। दूसरी ओर यदि कोई द्वादशी की तिथि में अपने व्रत को नहीं तोड़ता तो व्रत के पालन में दोष आता है। ॥ ९-४-३९ ॥

hindi translation

अम्भसा केवलेनाथ करिष्ये व्रतपारणम् । प्राहुरब्भक्षणं विप्रा ह्यशितं नाशितं च तत् ॥ ९-४-४० ॥

Therefore, O brāhmaṇas, if you think that it will be auspicious and not irreligious, I shall break the fast by drinking water.” In this way, after consulting with the brāhmaṇas, the King reached this decision, for according to brahminical opinion, drinking water may be accepted as eating and also as not eating. ॥ 9-4-40 ॥

english translation

अतएव हे ब्राह्मणो, यदि आप लोग यह सोचें कि यह शुभ है तथा अधर्मनहीं है तो मैं जल पीकर व्रत तोड़ दूँ।” इस प्रकार ब्राह्मणों से परामर्श करने के बाद राजा इस निर्णय पर पहुँचा कि ब्राह्मणों के मतानुसार जल का पीना भोजन करना स्वीकार किया जा सकता है और नहीं भी। ॥ ९-४-४० ॥

hindi translation