Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:6.5%

x

ततोऽग्निवेश्यो भगवानग्निः स्वयमभूत्सुतः । कानीन इति विख्यातो जातूकर्ण्यो महान् ऋषिः ॥ ९-२-२१ ॥

From Devadatta came a son known as Agniveśya, who was the fire-god Agni himself. This son, who was a celebrated saint, was well known as Kānīna and Jātūkarṇya. ॥ 9-2-21 ॥

english translation

देवदत्त का पुत्र अग्निवेश्य हुआ जो साक्षात् अग्निदेव था। यह पुत्र विख्यात सन्त था और कानीन तथा जातूकर्ण्य के नाम से विख्यात हुआ। ॥ ९-२-२१ ॥

hindi translation

ततो ब्रह्मकुलं जातमाग्निवेश्यायनं नृप । नरिष्यन्तान्वयः प्रोक्तो दिष्टवंशमतः श‍ृणु ॥ ९-२-२२ ॥

O King, from Agniveśya came a brahminical dynasty known as Āgniveśyāyana. Now that I have described the descendants of Nariṣyanta, let me describe the descendants of Diṣṭa. Please hear from me. ॥ 9-2-22 ॥

english translation

हे राजा, अग्निवेश्य से आग्निवेश्यायन नामक ब्राह्मण कुल उत्पन्न हुआ। चूँकि मैं नरिष्यन्त के वंशजों का वर्णन कर चुका हूँ अतएव अब दिष्ट के वंशजों का वर्णन करूँगा। कृपया मुझसे सुनें। ॥ ९-२-२२ ॥

hindi translation

नाभागो दिष्टपुत्रोऽन्यः कर्मणा वैश्यतां गतः । भलन्दनः सुतस्तस्य वत्सप्रीतिर्भलन्दनात् ॥ ९-२-२३ ॥

Diṣṭa had a son by the name Nābhāga. This Nābhāga, who was different from the Nābhāga described later, became a vaiśya by occupational duty. The son of Nābhāga was known as Bhalandana, ॥ 9-2-23 ॥

english translation

दिष्ट का पुत्र नाभाग हुआ। यह नाभाग जो आगे वर्णित होने वाले नाभाग से भिन्न था, वृत्ति से वैश्य बन गया। नाभाग का पुत्र भलन्दन हुआ, ॥ ९-२-२३ ॥

hindi translation

वत्सप्रीतेः सुतः प्रांशुस्तत्सुतं प्रमतिं विदुः । खनित्रः प्रमतेस्तस्माच्चाक्षुषोऽथ विविंशतिः ॥ ९-२-२४ ॥

The son of Bhalandana was Vatsaprīti, and his son was Prāṁśu. Prāṁśu’s son was Pramati, Pramati’s son was Khanitra, Khanitra’s son was Cākṣuṣa, and his son was Viviṁśati. ॥ 9-2-24 ॥

english translation

भलन्दन का पुत्र वत्सप्रीति हुआ और उसका पुत्र प्रांशु था। प्रांशु का पुत्र प्रमति था, प्रमति का पुत्र खनित्र और खनित्र का पुत्र चाक्षुष था जिसका पुत्र विविंशति हुआ। ॥ ९-२-२४ ॥

hindi translation

विविंशतिसुतो रम्भः खनिनेत्रोऽस्य धार्मिकः । करन्धमो महाराज तस्यासीदात्मजो नृप ॥ ९-२-२५ ॥

The son of Viviṁśati was Rambha, whose son was the great and religious King Khanīnetra. O King, the son of Khanīnetra was King Karandhama. ॥ 9-2-25 ॥

english translation

विविंशति के पुत्र का नाम रम्भ था जिसका पुत्र अत्यन्त महान् एवं धार्मिक राजा खनीनेत्र हुआ। हे राजा, खनीनेत्र का पुत्र राजा करन्धम हुआ। ॥ ९-२-२५ ॥

hindi translation