Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:74.8%

x

या दुस्त्यजा दुर्मतिभिर्जीर्यतो या न जीर्यते । तां तृष्णां दुःखनिवहां शर्मकामो द्रुतं त्यजेत् ॥ ९-१९-१६ ॥

For those who are too attached to material enjoyment, sense gratification is very difficult to give up. Even when one is an invalid because of old age, one cannot give up such desires for sense gratification. Therefore, one who actually desires happiness must give up such unsatisfied desires, which are the cause of all tribulations. ॥ 9-19-16 ॥

english translation

जो लोग भौतिक भोग में अत्यधिक लिप्त रहते हैं उनके लिए इन्द्रियतृप्ति को त्याग पाना अत्यन्त कठिन है। यहाँ तक कि वृद्धावस्था के कारण अशक्त व्यक्ति भी इन्द्रियतृप्ति की ऐसी इच्छाओं को नहीं त्याग पाता। अतएव जो सचमुच सुख चाहता है उसे ऐसी अतृप्त इच्छाओं को त्याग देना चाहिए क्योंकि ये सारे कष्टों की जड़ हैं। ॥ ९-१९-१६ ॥

hindi translation

मात्रा स्वस्रा दुहित्रा वा नाविविक्तासनो भवेत् । बलवानिन्द्रियग्रामो विद्वांसमपि कर्षति ॥ ९-१९-१७ ॥

One should not allow oneself to sit on the same seat even with one’s own mother, sister or daughter, for the senses are so strong that even though one is very advanced in knowledge, he may be attracted by sex. ॥ 9-19-17 ॥

english translation

मनुष्य को चाहिए कि वह अपनी माता, बहन या पुत्री के साथ एक ही आसन पर न बैठे क्योंकि इन्द्रियाँ इतनी प्रबल होती हैं कि बड़े से बड़ा विद्वान भी यौन द्वारा आकृष्ट हो सकता है। ॥ ९-१९-१७ ॥

hindi translation

पूर्णं वर्षसहस्रं मे विषयान् सेवतोऽसकृत् । तथापि चानुसवनं तृष्णा तेषूपजायते ॥ ९-१९-१८ ॥

I have spent a full one thousand years enjoying sense gratification, yet my desire to enjoy such pleasure increases daily. ॥ 9-19-18 ॥

english translation

मैंने इन्द्रियतृप्ति के भोगने में पूरे एक हजार वर्ष बिता दिये हैं फिर भी ऐसे आनन्द को भोगने की मेरी इच्छा नित्य बढ़ती जाती है। ॥ ९-१९-१८ ॥

hindi translation

तस्मादेतामहं त्यक्त्वा ब्रह्मण्याधाय मानसम् । निर्द्वन्द्वो निरहङ्कारश्चरिष्यामि मृगैः सह ॥ ९-१९-१९ ॥

Therefore, I shall now give up all these desires and meditate upon the Supreme Personality of Godhead. Free from the dualities of mental concoction and free from false prestige, I shall wander in the forest with the animals. ॥ 9-19-19 ॥

english translation

अतएव अब मैं इन सारी इच्छाओं को त्याग दूँगा और भगवान् का ध्यान करूँगा। मनोरथों के द्वन्द्वों से तथा मिथ्या अहंकार से रहित होकर मैं जंगल में पशुओं के साथ विचरण करूँगा। ॥ ९-१९-१९ ॥

hindi translation

दृष्टं श्रुतमसद्बुद्ध्वा नानुध्यायेन्न संविशेत् । संसृतिं चात्मनाशं च तत्र विद्वान् स आत्मदृक् ॥ ९-१९-२० ॥

One who knows that material happiness, whether good or bad, in this life or in the next, on this planet or on the heavenly planets, is temporary and useless, and that an intelligent person should not try to enjoy or even think of such things, is the knower of the self. Such a self-realized person knows quite well that material happiness is the very cause of continued material existence and forgetfulness of one’s own constitutional position. ॥ 9-19-20 ॥

english translation

जो यह जानता है कि भौतिक सुख चाहे अच्छा हो या बुरा, इस जीवन में हो या अगले जीवन में, इस लोक में हो या स्वर्गलोक में हो, क्षणिक तथा व्यर्थ है और यह जानता है कि बुद्धिमान पुरुष को ऐसी वस्तुओं को भोगने या सोचने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए। वह मनुष्य आत्मज्ञानी है। ऐसा स्वरूपसिद्ध व्यक्ति भलीभाँति जानता है कि भौतिक सुख बारम्बार जन्म एवं अपनी स्वाभाविक स्थिति के विस्मरण का एकमात्र कारण है। ॥ ९-१९-२० ॥

hindi translation