Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:72.6%

x

सप्तद्वीपपतिः संयक् पितृवत्पालयन् प्रजाः । यथोपजोषं विषयाञ्जुजुषेऽव्याहतेन्द्रियः ॥ ९-१८-४६ ॥

Thereafter, King Yayāti became the ruler of the entire world, consisting of seven islands, and ruled the citizens exactly like a father. Because he had taken the youth of his son, his senses were unimpaired, and he enjoyed as much material happiness as he desired. ॥ 9-18-46 ॥

english translation

तत्पश्चात् राजा ययाति सात द्वीपों वाले विश्व का शासक बन गया और प्रजा पर पिता के समान शासन करने लगा। चूँकि उसने अपने पुत्र की जवानी ले ली थी अतएव उसकी इन्द्रियाँ अक्षत थीं और उसने जी भरकर भौतिक सुख का भोग किया। ॥ ९-१८-४६ ॥

hindi translation

देवयान्यप्यनुदिनं मनोवाग्देहवस्तुभिः । प्रेयसः परमां प्रीतिमुवाह प्रेयसी रहः ॥ ९-१८-४७ ॥

In secluded places, engaging her mind, words, body and various paraphernalia, Devayānī, the dear wife of Mahārāja Yayāti, always brought her husband the greatest possible transcendental bliss. ॥ 9-18-47 ॥

english translation

महाराज ययाति की प्रेयसी देवयानी अपने मन, वचन, शरीर तथा विविध सामग्री से सदैव एकान्त में अपने पति को यथासम्भव दिव्य परमानन्द प्रदान करती रही। ॥ ९-१८-४७ ॥

hindi translation

अयजद्यज्ञपुरुषं क्रतुभिर्भूरिदक्षिणैः । सर्वदेवमयं देवं सर्ववेदमयं हरिम् ॥ ९-१८-४८ ॥

King Yayāti performed various sacrifices, in which he offered abundant gifts to the brāhmaṇas to satisfy the Supreme Lord, Hari, who is the reservoir of all the demigods and the object of all Vedic knowledge. ॥ 9-18-48 ॥

english translation

राजा ययाति ने विविध यज्ञ सम्पन्न किये और उनमें उन्होंने समस्त देवताओं के आगार एवं समस्त वैदिक ज्ञान के लक्ष्य भगवान् हरि को तुष्ट करने के लिए ब्राह्मणों को प्रचुर दक्षिणाएँ दीं। ॥ ९-१८-४८ ॥

hindi translation

यस्मिन्निदं विरचितं व्योम्नीव जलदावलिः । नानेव भाति नाभाति स्वप्नमायामनोरथः ॥ ९-१८-४९ ॥

The Supreme Lord, Vāsudeva, who created the cosmic manifestation, exhibits Himself as all-pervading, like the sky that holds clouds. And when the creation is annihilated, everything enters into the Supreme Lord, Viṣṇu, and varieties are no longer manifested. ॥ 9-18-49 ॥

english translation

भगवान् वासुदेव, जिन्होंने विराट जगत की सृष्टि की है, अपने को सर्वव्यापक रूप में प्रकट करते हैं जिस तरह आकाश बादलों को धारण करता है। जब इस सृष्टि का संहार हो जाता है तब सारी वस्तुएँ भगवान् विष्णु में प्रवेश करती हैं और सारे भेद-प्रभेद समाप्त हो जाते हैं। ॥ ९-१८-४९ ॥

hindi translation

तमेव हृदि विन्यस्य वासुदेवं गुहाशयम् । नारायणमणीयांसं निराशीरयजत्प्रभुम् ॥ ९-१८-५० ॥

Without material desires, Mahārāja Yayāti worshiped the Supreme Lord, who is situated in everyone’s heart as Nārāyaṇa and is invisible to material eyes, although existing everywhere. ॥ 9-18-50 ॥

english translation

महाराज ययाति ने उन भगवान् की निष्काम भाव से पूजा की जो हर एक के हृदय में नारायण रूप में स्थित हैं और सर्वत्र विद्यमान रहकर भी आँखों से अदृश्य रहते हैं। ॥ ९-१८-५० ॥

hindi translation