Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:66.1%

x

श्रीशुक उवाच यः पुरूरवसः पुत्र आयुस्तस्याभवन् सुताः । नहुषः क्षत्रवृद्धश्च रजी रम्भश्च वीर्यवान् ॥ ९-१७-१ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: From Purūravā came a son named Āyu, whose very powerful sons were Nahuṣa, Kṣatravṛddha, Rajī, Rābha and Anenā. ॥ 9-17-1 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : पुरूरवा से आयु नामक पुत्र हुआ जिससे नहुष, क्षत्रवृद्ध, रजी, राभ तथा अनेना नाम के अत्यन्त शक्तिशाली पुत्र उत्पन्न हुए। ॥ ९-१७-१ ॥

hindi translation

अनेना इति राजेन्द्र श‍ृणु क्षत्रवृधोऽन्वयम् । क्षत्रवृद्धसुतस्यासन् सुहोत्रस्यात्मजास्त्रयः ॥ ९-१७-२ ॥

O Mahārāja Parīkṣit, now hear about the dynasty of Kṣatravṛddha. Kṣatravṛddha’s son was Suhotra, who had three sons,॥ 9-17-2 ॥

english translation

हे महाराज परीक्षित, अब क्षत्रवृद्ध के वंश के विषय में सुनो। क्षत्रवृद्ध का पुत्र सुहोत्र था जिसके तीन पुत्र हुए ॥ ९-१७-२ ॥

hindi translation

काश्यः कुशो गृत्समद इति गृत्समदादभूत् । शुनकः शौनको यस्य बह्वृचप्रवरो मुनिः ॥ ९-१७-३ ॥

Named Kāśya, Kuśa and Gṛtsamada. From Gṛtsamada came Śunaka, and from him came Śaunaka, the great saint, the best of those conversant with the Ṛg Veda. ॥ 9-17-3 ॥

english translation

काश्य, कुश तथा गृत्समद। गृत्समद से शुनक हुआ और शुनक से शौनक मुनि उत्पन्न हुए जो ऋग्वेद में सर्वाधिक पटु थे। ॥ ९-१७-३ ॥

hindi translation

काश्यस्य काशिस्तत्पुत्रो राष्ट्रो दीर्घतमःपिता । धन्वन्तरिर्दैर्घतम आयुर्वेदप्रवर्तकः ॥ ९-१७-४ ॥

The son of Kāśya was Kāśi, and his son was Rāṣṭra, the father of Dīrghatama. Dīrghatama had a son named Dhanvantari, who was the inaugurator of the medical science and an incarnation of Lord Vāsudeva, the enjoyer of the results of sacrifices. ॥ 9-17-4 ॥

english translation

काश्य का पुत्र काशि था और उसका पुत्र राष्ट्र हुआ जो दीर्घतम का पिता था। दीर्घतम के धन्वन्तरि नामक पुत्र उत्पन्न हुआ जो आयुर्वेद का जनक तथा समस्त यज्ञफलों के भोक्ता भगवान् वासुदेव का अवतार था। ॥ ९-१७-४ ॥

hindi translation

यज्ञभुग्वासुदेवांशः स्मृतमात्रार्तिनाशनः । तत्पुत्रः केतुमानस्य जज्ञे भीमरथस्ततः ॥ ९-१७-५ ॥

One who remembers the name of Dhanvantari can be released from all disease. The son of Dhanvantari was Ketumān, and his son was Bhīmaratha. ॥ 9-17-5 ॥

english translation

जो धन्वन्तरि का नाम याद करता है उसके सारे रोग दूर हो सकते हैं। धन्वन्तरि का पुत्र केतुमान हुआ और उसका पुत्र भीमरथ था। ॥ ९-१७-५ ॥

hindi translation