Progress:51.2%
देवा ऊचुः विदेह उष्यतां कामं लोचनेषु शरीरिणाम् । उन्मेषणनिमेषाभ्यां लक्षितोऽध्यात्मसंस्थितः ॥ ९-१३-११ ॥
The demigods said: Let Mahārāja Nimi live without a material body. Let him live in a spiritual body as a personal associate of the Supreme Personality of Godhead, and, according to his desire, let him be manifest or unmanifest to common materially embodied people. ॥ 9-13-11 ॥
english translation
देवताओं ने कहा : महाराज निमि भौतिक शरीर से विहीन होकर रहें। वे आध्यात्मिक शरीर से भगवान् के निजी पार्षद बन कर रहें और वे अपनी इच्छानुसार जब चाहें सामान्य देहधारी लोगों को दिखें या न दिखें। ॥ ९-१३-११ ॥
hindi translation
अराजकभयं नॄणां मन्यमाना महर्षयः । देहं ममन्थुः स्म निमेः कुमारः समजायत ॥ ९-१३-१२ ॥
Thereafter, to save the people from the danger of an unregulated government, the sages churned Mahārāja Nimi’s material body, from which, as a result, a son was born. ॥ 9-13-12 ॥
english translation
तत्पश्चात् लोगों को अराजकता के भय से बचाने के लिए ऋषियों ने निमि महाराज के भौतिक शरीर को मथा जिसके फलस्वरूप शरीर से एक पुत्र उत्पन्न हुआ। ॥ ९-१३-१२ ॥
hindi translation
जन्मना जनकः सोऽभूद्वैदेहस्तु विदेहजः । मिथिलो मथनाज्जातो मिथिला येन निर्मिता ॥ ९-१३-१३ ॥
Because he was born in an unusual way, the son was called Janaka, and because he was born from the dead body of his father, he was known as Vaideha. Because he was born from the churning of his father’s material body, he was known as Mithila, and because he constructed a city as King Mithila, the city was called Mithilā. ॥ 9-13-13 ॥
english translation
असामान्य विधि से उत्पन्न होने के कारण वह पुत्र जनक कहलाया और चूँकि वह अपने पिता के मृत शरीर से उत्पन्न हुआ था अतएव वह वैदेह कहलाया। अपने पिता के भौतिक शरीर के मन्थन से उत्पन्न होने से वह मिथिल कहलाया और उसने राजा मिथलि के रूप में जो नगर निर्मित किया वह मिथिला कहलाया। ॥ ९-१३-२३ ॥
hindi translation
तस्मादुदावसुस्तस्य पुत्रोऽभून्नन्दिवर्धनः । ततः सुकेतुस्तस्यापि देवरातो महीपते ॥ ९-१३-१४ ॥
O King Parīkṣit, from Mithila came a son named Udāvasu; from Udāvasu, Nandivardhana; from Nandivardhana, Suketu; and from Suketu, Devarāta. ॥ 9-13-14 ॥
english translation
हे राजा परीक्षित, मिथिल से जो पुत्र उत्पन्न हुआ वह उदावसु कहलाया; उदावसु से नन्दिवर्धन; नन्दिवर्धन से सुकेतु और सुकेतु से देवरात उत्पन्न हुआ। ॥ ९-१३-१४ ॥
hindi translation
तस्माद्बृहद्रथस्तस्य महावीर्यः सुधृत्पिता । सुधृतेर्धृष्टकेतुर्वै हर्यश्वोऽथ मरुस्ततः ॥ ९-१३-१५ ॥
From Devarāta came a son named Bṛhadratha and from Bṛhadratha a son named Mahāvīrya, who became the father of Sudhṛti. The son of Sudhṛti was known as Dhṛṣṭaketu, and from Dhṛṣṭaketu came Haryaśva. From Haryaśva came a son named Maru. ॥ 9-13-15 ॥
english translation
देवरात से बृहद्रथ नामक पुत्र हुआ और बृहद्रथ का पुत्र महावीर्य हुआ जो सुधृति का पिता बना। सुधृति का पुत्र धृष्टकेतु कहलाया और धृष्टकेतु से हर्यश्व हुआ। हर्यश्व का पुत्र मरु हुआ। ॥ ९-१३-१५ ॥
hindi translation