Progress:9.9%
गुरूणां च लघूनां च गुरूणि च लघूनि च । प्रायश्चित्तानि पापानां ज्ञात्वोक्तानि महर्षिभिः ॥ ६-२-१६ ॥
Authorities who are learned scholars and sages have carefully ascertained that one should atone for the heaviest sins by undergoing a heavy process of atonement and one should atone for lighter sins by undergoing lighter atonement. Chanting the Hare Kṛṣṇa mantra, however, vanquishes all the effects of sinful activities, regardless of whether heavy or light. ॥ 6-2-16 ॥
english translation
प्राधिकृत विज्ञ पंण्डितों तथा महर्षियों ने बड़ी ही सावधानी के साथ यह पता लगाया है कि मनुष्य को भारी से भारी पापों का प्रायश्चित्त करने के लिए प्रायश्चित की भारी विधि का तथा हल्के पापों के प्रायश्चित्त के लिए हल्की विधि का प्रयोग करना चाहिए। किन्तु हरे- कृष्ण-कीर्तन सारे पापकर्मों के प्रभावों को, चाहे वे भारी हों या हल्के, नष्ट कर देता है। ॥ ६-२-१६ ॥
hindi translation
तैस्तान्यघानि पूयन्ते तपोदानजपादिभिः । नाधर्मजं तद्धृदयं तदपीशाङ्घ्रिसेवया ॥ ६-२-१७ ॥
Although one may neutralize the reactions of sinful life through austerity, charity, vows and other such methods, these pious activities cannot uproot the material desires in one’s heart. However, if one serves the lotus feet of the Personality of Godhead, he is immediately freed from all such contaminations. ॥ 6-2-17 ॥
english translation
यद्यपि तपस्या, दान, व्रत तथा अन्य विधियों से पापमय जीवन के फलों का निरसन किया जा सकता है, किन्तु ये पुण्यकर्म किसी के हृदय की भौतिक इच्छाओं का उन्मूलन नहीं कर सकते। किन्तु यदि वह भगवान् के चरणकमलों की सेवा करता है, तो वह तुरन्त ही ऐसे सारे कल्मषों से मुक्त कर दिया जाता है। ॥ ६-२-१७ ॥
hindi translation
अज्ञानादथवा ज्ञानादुत्तमश्लोकनाम यत् । सङ्कीर्तितमघं पुंसो दहेदेधो यथानलः ॥ ६-२-१८ ॥
As a fire burns dry grass to ashes, so the holy name of the Lord, whether chanted knowingly or unknowingly, burns to ashes, without fail, all the reactions of one’s sinful activities. ॥ 6-2-18 ॥
english translation
जिस तरह अग्नि सूखी घास को जला कर राख कर देती है, उसी तरह भगवन्नाम, चाहे वह जाने-अनजाने में उच्चारण किया गया हो, मनुष्य के पापकर्मों के सभी फलों को निश्चित रूप से जलाकर राख कर देता है। ॥ ६-२-१८ ॥
hindi translation
यथागदं वीर्यतममुपयुक्तं यदृच्छया । अजानतोऽप्यात्मगुणं कुर्यान्मन्त्रोऽप्युदाहृतः ॥ ६-२-१९ ॥
If a person unaware of the effective potency of a certain medicine takes that medicine or is forced to take it, it will act even without his knowledge because its potency does not depend on the patient’s understanding. Similarly, even though one does not know the value of chanting the holy name of the Lord, if one chants knowingly or unknowingly, the chanting will be very effective. ॥ 6-2-19 ॥
english translation
यदि किसी दवा की प्रभावकारी शक्ति से अनजान व्यक्ति उस दवा को ग्रहण करता है या उसे बलपूर्वक खिलाई जाती है, तो वह दवा उस व्यक्ति के जाने बिना ही अपना कार्य करेगी, क्योंकि उसकी शक्ति रोगी के जानकारी पर निर्भर नहीं करती हैं। इसी तरह, भगवन्नाम के कीर्तन के महत्त्व को न जानते हुए भी यदि कोई व्यक्ति जाने या अनजाने में उसका कीर्तन करता है, तो वह कीर्तन अत्यन्त प्रभावकारी होगा। ॥ ६-२-१९ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच त एवं सुविनिर्णीय धर्मं भागवतं नृप । तं याम्यपाशान्निर्मुच्य विप्रं मृत्योरमूमुचन् ॥ ६-२-२० ॥
Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: My dear King, having thus perfectly judged the principles of devotional service with reasoning and arguments, the order carriers of Lord Viṣṇu released the brāhmaṇa Ajāmila from the bondage of the Yamadūtas and saved him from imminent death. ॥ 6-2-20 ॥
english translation
श्रीशुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : हे राजन्! तर्क-वितर्कों द्वारा भक्ति के सिद्धान्तों का पूरी तरह से निर्णय कर चुकने के बाद विष्णु के दूतों ने अजामिल को यमदूतों के पाश से छुड़ा दिया और उसे आसन्न मृत्यु से बचा लिया। ॥ ६-२-२० ॥
hindi translation