Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:25.7%

x

श्रीशुक उवाच एकदा तु महानद्यां कृताभिषेकनैयमिकावश्यको ब्रह्माक्षरमभिगृणानो मुहूर्तत्रयमुदकान्त उपविवेश ॥ ५-८-१ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: My dear King, one day, after finishing his morning duties — evacuating, urinating and bathing — Mahārāja Bharata sat down on the bank of the river Gaṇḍakī for a few minutes and began chanting his mantra, beginning with oṁkāra. ॥ 5-8-1 ॥

english translation

श्रीशुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा—हे राजन्! एक दिन प्रात:कालीन नित्य-नैमित्तिक शौचादि कृत्यों से निवृत्त होकर महाराज भरत कुछ क्षणों के लिए गण्डकी नदी के तट पर बैठ कर ओंकार से प्रारम्भ होनेवाले अपने मंत्र का जप करने लगे। ॥ ५-८-१ ॥

hindi translation

तत्र तदा राजन् हरिणी पिपासया जलाशयाभ्याशमेकैवोपजगाम ॥ ५-८-२ ॥

O King, while Bharata Mahārāja was sitting on the bank of that river, a doe, being very thirsty, came there to drink. ॥ 5-8-2 ॥

english translation

हे राजन्, जब महाराज भरत उस नदी के तट पर बैठे हुए थे उसी समय एक प्यासी हिरनी पानी पीने आई। ॥ ५-८-२ ॥

hindi translation

तया पेपीयमान उदके तावदेवाविदूरेण नदतो मृगपतेरुन्नादो लोकभयङ्कर उदपतत् ॥ ५-८-३ ॥

While the doe was drinking with great satisfaction, a lion, which was very close, roared very loudly. This was frightful to every living entity, and it was heard by the doe. ॥ 5-8-3 ॥

english translation

जब वह हिरनी अगाध तृप्ति के साथ जल पी रही थी तो पास ही एक सिंह ने घोर गर्जना की। यह समस्त जीवों के लिए डरावनी थी और इसे उस मृगी ने भी सुना। ॥ ५-८-३ ॥

hindi translation

तमुपश्रुत्य सा मृगवधूः प्रकृतिविक्लवा चकितनिरीक्षणा सुतरामपि हरिभयाभिनिवेशव्यग्रहृदया पारिप्लवदृष्टिरगततृषा भयात्सहसैवोच्चक्राम ॥ ५-८-४ ॥

By nature the doe was always afraid of being killed by others, and it was always looking about suspiciously. When it heard the lion’s tumultuous roar, it became very agitated. Looking here and there with disturbed eyes, the doe, although it had not fully satisfied itself by drinking water, suddenly leaped across the river. ॥ 5-8-4 ॥

english translation

मृगी स्वभाव से अन्यों द्वारा वध किये जाने से डर रही थी और लगातार शंकित दृष्टि से देख रही थी। जब उसने सिंह की दहाड़ सुनी तो वह अत्यन्त उद्विग्न हो उठी। चौकन्नी दृष्टि से इधर- उधर देख कर वह मृगी अभी जल पीकर पूर्णतया तृप्त भी नहीं हुई थी कि सहसा उसने नदी पार करने के लिए छलाँग लगा दी। ॥ ५-८-४ ॥

hindi translation

तस्या उत्पतन्त्या अन्तर्वत्न्या उरुभयावगलितो योनिनिर्गतो गर्भः स्रोतसि निपपात ॥ ५-८-५ ॥

The doe was pregnant, and when it jumped out of fear, the baby deer fell from its womb into the flowing waters of the river. ॥ 5-8-5 ॥

english translation

मृगी गर्भिणी थी, अत: जब डर के मारे वह कूद पड़ी तो शिशु मृग उसके गर्भ से निकल कर नदी के बहते जल में गिर गया। ॥ ५-८-५ ॥

hindi translation