Srimad Bhagavatam

Progress:19.7%

x

त्वं पुरा गां रसाया महासूकरो दंष्ट्रया पद्मिनीं वारणेन्द्रो यथा । स्तूयमानो नदँल्लीलया योगिभिर्व्युज्जहर्थ त्रयीगात्र यज्ञक्रतुः ॥ ४-७-४६ ॥

Dear Lord, O personified Vedic knowledge, in the past millennium, long, long ago, when You appeared as the great boar incarnation, You picked up the world from the water, as an elephant picks up a lotus flower from a lake. When You vibrated transcendental sound in that gigantic form of a boar, the sound was accepted as a sacrificial hymn, and great sages like Sanaka meditated upon it and offered prayers for Your glorification. ॥ 4-7-46 ॥

english translation

हे भगवान्, हे साक्षात् वैदिक ज्ञान, अत्यन्त पुरातन काल पहले, पिछले युग में जब आप महान् सूकर अवतार के रूप में प्रकट हुए थे तो आपने पृथ्वी को जल के भीतर से इस प्रकार ऊपर उठा लिया था जिस प्रकार कोई हाथी सरोवर में से कमलिनी को उठा लाता है। जब आपने उस विराट सूकर रूप में दिव्य गर्जन किया, तो उस ध्वनि को यज्ञ मंत्र के रूप में स्वीकार कर लिया गया और सनक जैसे महान् ऋषियों ने उसका ध्यान करते हुए आपकी स्तुति की। ॥ ४-७-४६ ॥

hindi translation

स प्रसीद त्वमस्माकमाकाङ्क्षतां दर्शनं ते परिभ्रष्टसत्कर्मणाम् । कीर्त्यमाने नृभिर्नाम्नि यज्ञेश ते यज्ञविघ्नाः क्षयं यान्ति तस्मै नमः ॥ ४-७-४७ ॥

Dear Lord, we were awaiting Your audience because we have been unable to perform the yajñas according to the Vedic rituals. We pray unto You, therefore, to be pleased with us. Simply by chanting Your holy name, one can surpass all obstacles. We offer our respectful obeisances unto You in Your presence. ॥ 4-7-47 ॥

english translation

हे भगवान्, हम आपके दर्शन के लिए प्रतीक्षारत थे क्योंकि हम वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार यज्ञ करने में असमर्थ रहे हैं। अत: हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप हम पर प्रसन्न हों। आपके पवित्र नाम-कीर्तन मात्र से समस्त बाधाएँ दूर हो जाती हैं। हम आपके समक्ष आपको सादर नमस्कार करते हैं। ॥ ४-७-४७ ॥

hindi translation

मैत्रेय उवाच इति दक्षः कविर्यज्ञं भद्र रुद्राभिमर्शितम् । कीर्त्यमाने हृषीकेशे सन्निन्ये यज्ञभावने ॥ ४-७-४८ ॥

Śrī Maitreya said: After Lord Viṣṇu was glorified by all present, Dakṣa, his consciousness purified, arranged to begin again the yajña which had been devastated by the followers of Lord Śiva. ॥ 4-7-48 ॥

english translation

श्रीमैत्रेय ने कहा : वहाँ पर उपस्थित सबों के द्वारा विष्णु की स्तुति किये जाने पर दक्ष ने अन्त:करण शुद्ध हो जाने से पुन: यज्ञ प्रारम्भ किये जाने की व्यवस्था की, जिसे शिव के अनुचरों ने ध्वंस कर दिया था। ॥ ४-७-४८ ॥

hindi translation

भगवान् स्वेन भागेन सर्वात्मा सर्वभागभुक् । दक्षं बभाष आभाष्य प्रीयमाण इवानघ ॥ ४-७-४९ ॥

Maitreya continued: My dear sinless Vidura, Lord Viṣṇu is actually the enjoyer of the results of all sacrifices, yet because of His being the Supersoul of all living entities, He was satisfied simply with His share of the sacrificial offerings. He therefore addressed Dakṣa in a pleasing attitude. ॥ 4-7-49 ॥

english translation

मैत्रेय ने आगे कहा : हे पापमुक्त विदुर, भगवान् विष्णु ही वास्तव में समस्त यज्ञों के फल के भोक्ता हैं। फिर भी समस्त जीवात्माओं के परमात्मा होने से वे अपना यज्ञ-भाग प्राप्त हो जाने से प्रसन्न हो गये, अत: उन्होंने प्रमुदित भाव से दक्ष को सम्बोधित किया। ॥ ४-७-४९ ॥

hindi translation

श्रीभगवानुवाच अहं ब्रह्मा च शर्वश्च जगतः कारणं परम् । आत्मेश्वर उपद्रष्टा स्वयन्दृगविशेषणः ॥ ४-७-५० ॥

Lord Viṣṇu replied: Brahmā, Lord Śiva and I are the supreme cause of the material manifestation. I am the Supersoul, the self-sufficient witness. But impersonally there is no difference between Brahmā, Lord Śiva and Me. ॥ 4-7-50 ॥

english translation

भगवान् विष्णु ने उत्तर दिया ब्रह्मा, शिव तथा मैं इस दृश्य जगत के परम कारण हैं। मैं परमात्मा, स्व:निर्भर साक्षी हूँ। किन्तु निर्गुण-निराकार रूप में ब्रह्मा, शिव तथा मुझमें कोई अन्तर नहीं है। ॥ ४-७-५० ॥

hindi translation