Progress:62.5%
नन्दं च मोक्ष्यति भयाद्वरुणस्य पाशाद्गोपान् बिलेषु पिहितान् मयसूनुना च । अह्न्यापृतं निशि शयानमतिश्रमेण लोकं विकुण्ठमुपनेष्यति गोकुलं स्म ॥ २-७-३१ ॥
Lord Kṛṣṇa saved His foster father, Nanda Mahārāja, from the fear of the demigod Varuṇa and released the cowherd boys from the caves of the mountain, for they were placed there by the son of Maya. Also, to the inhabitants of Vṛndāvana, who were busy working during daytime and sleeping soundly at night because of their hard labor in the day, Lord Kṛṣṇa awarded promotion to the highest planet in the spiritual sky. All these acts are transcendental and certainly prove without any doubt His Godhood. ॥ 2-7-31 ॥
english translation
भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने पिता नन्द महाराज को वरुण के भय से बचाया और ग्वालबालों को पर्वत की कन्दरा में से, जहाँ मय के पुत्र ने उन्हें बन्दी कर रखा था, मुक्त किया। यही नहीं, भगवान् श्रीकृष्ण ने वृन्दावन के समस्त वासियों को, जो दिन भर काम में व्यस्त रहकर रात में थक कर निश्चिन्त सोते थे, परव्योम में सर्वोच्च लोक का भागी बना दिया। ये सारे कार्य दिव्य हैं और उनके ईश्वरत्व को सिद्ध करने वाले हैं। ॥ २-७-३१ ॥
hindi translation
गोपैर्मखे प्रतिहते व्रजविप्लवाय देवेऽभिवर्षति पशून् कृपया रिरक्षुः । धर्तोच्छिलीन्ध्रमिव सप्तदिनानि सप्तवर्षो महीध्रमनघैककरे सलीलम् ॥ २-७-३२ ॥
When the cowherd men of Vṛndāvana, under instruction of Kṛṣṇa, stopped offering sacrifice to the heavenly King, Indra, the whole tract of land known as Vraja was threatened with being washed away by constant heavy rains for seven days. Lord Kṛṣṇa, out of His causeless mercy upon the inhabitants of Vraja, held up the hill known as Govardhana with one hand only, although He was only seven years old. He did this to protect the animals from the onslaught of water. ॥ 2-7-32 ॥
english translation
जब वृन्दावन के ग्वालों ने श्रीकृष्ण के आदेश से स्वर्ग के राजा इन्द्र को आहुति देना बन्द कर दिया तो लगातार सात दिनों तक मूसलाधार वर्षा होती रही और ऐसा लग रहा था मानो सारी ब्रजभूमि बह जायेगी। तब केवल सात वर्ष की आयु के श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों पर अपनी अहैतुकी कृपावश अपने एक हाथ से गोवर्द्धन पर्वत को उठा लिया। ऐसा उन्होंने वर्षा से पशुओं की रक्षा करने के लिए ही किया। ॥ २-७-३२ ॥
hindi translation
क्रीडन् वने निशि निशाकररश्मिगौर्यां रासोन्मुखः कलपदायतमूर्च्छितेन । उद्दीपितस्मररुजां व्रजभृद्वधूनां हर्तुर्हरिष्यति शिरो धनदानुगस्य ॥ २-७-३३ ॥
When the Lord was engaged in His pastimes of the rāsa dance in the forest of Vṛndāvana, enlivening the sexual desires of the wives of the inhabitants of Vṛndāvana by sweet and melodious songs, a demon of the name Śaṅkhacūḍa, a rich follower of the treasurer of heaven [Kuvera], kidnapped the damsels, and the Lord severed his head from his trunk. ॥ 2-7-33 ॥
english translation
जब भगवान् वृन्दावनवासियों की पत्नियों में अपने मधुर तथा सुरीले गीतों द्वारा कामोत्तेजना जागृत करते हुए वृन्दावन में रासलीला में मग्न थे तो कुबेर के एक धनी अनुचर शंखचूड़ नामक राक्षस द्वारा गोपियों का हरण किये जाने पर भगवान् ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। ॥ २-७-३३ ॥
hindi translation
ये च प्रलम्बखरदर्दुरकेश्यरिष्टमल्लेभकंसयवनाः कुजपौण्ड्रकाद्याः । अन्ये च शाल्वकपिबल्वलदन्तवक्त्रसप्तोक्षशम्बरविदूरथरुक्मिमुख्याः ॥ २-७-३४ ॥
All demonic personalities like Pralamba, Dhenuka, Baka, Keśī, Ariṣṭa, Cāṇūra, Muṣṭika, Kuvalayāpīḍa elephant, Kaṁsa, Yavana, Narakāsura and Pauṇḍraka, great marshals like Śālva, Dvivida monkey and Balvala, Dantavakra, the seven bulls, Śambara, Vidūratha and Rukmī. ॥ 2-7-34 ॥
english translation
प्रलम्ब, धेनुक, बक, केशी, अरिष्ट, चाणूर, मुष्टिक, कुवलयापीड़ हाथी, कंस, यवन, नरकासुर तथा पौण्ड्रक जैसे असुर, शाल्व, द्विविद वानर तथा बल्वल, दन्तवक्र, सातों साँड़, शम्बर, विदूरथ तथा रुक्मी जैसे सिपहसालार ॥ २-७-३४ ॥
hindi translation
ये वा मृधे समितिशालिन आत्तचापाः काम्बोजमत्स्यकुरुसृञ्जयकैकयाद्याः । यास्यन्त्यदर्शनमलं बलपार्थभीमव्याजाह्वयेन हरिणा निलयं तदीयम् ॥ २-७-३५ ॥
as also great warriors like Kāmboja, Matsya, Kuru, Sṛñjaya and Kekaya, would all fight vigorously, either with the Lord Hari directly or with Him under His names of Baladeva, Arjuna, Bhīma, etc. And the demons, thus being killed, would attain either the impersonal brahmajyoti or His personal abode in the Vaikuṇṭha planets. ॥ 2-7-35 ॥
english translation
तथा काम्बोज, मत्स्य, कुरु, सृञ्जय तथा केकय जैसे वीर योद्धा, साक्षात् हरि से अथवा बलदेव, अर्जुन, भीम आदि नामों की आड़ में स्वयं श्रीभगवान् से भीषण युद्ध करेंगे और इस प्रकार से मारे गये सभी असुर या तो निर्विशेष ब्रह्मज्योति को प्राप्त होंगे या वैकुण्ठ लोक में स्थित भगवान् के धाम को प्राप्त होंगे। ॥ २-७-३५ ॥
hindi translation