Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:20.5%

x

येनैवाहं भगवतो वासुदेवस्य वेधसः । मायानुभावमविदं येन गच्छन्ति तत्पदम् ॥ १-५-३१ ॥

By that confidential knowledge, I could understand clearly the influence of the energy of Lord Śrī Kṛṣṇa, the creator, maintainer and annihilator of everything. By knowing that, one can return to Him and personally meet Him. ॥ 1-5-31 ॥

english translation

उस गुह्य ज्ञान से, मैं सम्पूर्ण पदार्थों के सृष्टा, पालक तथा संहार-कर्ता भगवान् श्रीकृष्ण की शक्ति के प्रभाव को ठीक-ठीक समझ सका। उसे जान लेने पर कोई भी मनुष्य उनके पास लौटकर उनसे साक्षात् भेंट कर सकता है। ॥ १-५-३१ ॥

hindi translation

एतत्संसूचितं ब्रह्मंस्तापत्रयचिकित्सितम् । यदीश्वरे भगवति कर्म ब्रह्मणि भावितम् ॥ १-५-३२ ॥

O Brāhmaṇa Vyāsadeva, it is decided by the learned that the best remedial measure for removing all troubles and miseries is to dedicate one’s activities to the service of the Supreme Lord Personality of Godhead [Śrī Kṛṣṇa]. ॥ 1-5-32 ॥

english translation

हे ब्राह्मण व्यासदेव, विद्वानों द्वारा यह निश्चित हुआ है कि समस्त कष्टों तथा दुखों के उपचार का सर्वोत्तम उपाय यह है कि अपने सारे कर्मों को भगवान् (श्रीकृष्ण) की सेवा में समर्पित कर दिया जाय। ॥ १-५-३२ ॥

hindi translation

आमयो यश्च भूतानां जायते येन सुव्रत । तदेव ह्यामयं द्रव्यं न पुनाति चिकित्सितम् ॥ १-५-३३ ॥

O good soul, does not a thing, applied therapeutically, cure a disease which was caused by that very same thing? ॥ 1-5-33 ॥

english translation

हे श्रेष्ठ पुरुष, क्या भैषज विज्ञान की विधि से प्रयुक्त की गई कोई वस्तु उस रोग को ठीक नहीं कर देती, जिससे ही वह रोग उत्पन्न हुआ हो? ॥ १-५-३३ ॥

hindi translation

एवं नृणां क्रियायोगाः सर्वे संसृतिहेतवः । त एवात्मविनाशाय कल्पन्ते कल्पिताः परे ॥ १-५-३४ ॥

Thus when all a man’s activities are dedicated to the service of the Lord, those very activities which caused his perpetual bondage become the destroyer of the tree of work. ॥ 1-5-34 ॥

english translation

इस प्रकार जब मनुष्य के सारे कार्यकलाप भगवान् की सेवा में समर्पित होते हैं, तो वही सारे कर्म जो उसके शाश्वत बन्धन के कारण होते हैं, कर्म रूपी वृक्ष के विनाशकर्ता बन जाते हैं। ॥ १-५-३४ ॥

hindi translation

यदत्र क्रियते कर्म भगवत्परितोषणम् । ज्ञानं यत्तदधीनं हि भक्तियोगसमन्वितम् ॥ १-५-३५ ॥

Whatever work is done here in this life for the satisfaction of the mission of the Lord is called bhakti-yoga, or transcendental loving service to the Lord, and what is called knowledge becomes a concomitant factor. ॥ 1-5-35 ॥

english translation

इस जीवन में भगवान् की तुष्टि के लिए जो भी कार्य किया जाता है, उसे भक्तियोग अथवा भगवान् के प्रति दिव्य प्रेमा भक्ति कहते हैं और जिसे ज्ञान कहते हैं, वह तो सहगामी कारक बन जाता है। ॥ १-५-३५ ॥

hindi translation