Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:12.7%

x

व्यास उवाच इति ब्रुवाणं संस्तूय मुनीनां दीर्घसत्रिणाम् । वृद्धः कुलपतिः सूतं बह्वृचः शौनकोऽब्रवीत् ॥ १-४-१ ॥

Vyāsadeva said: On hearing Sūta Gosvāmī speak thus, Śaunaka Muni, who was the elderly, learned leader of all the ṛṣis engaged in that prolonged sacrificial ceremony, congratulated Sūta Gosvāmī by addressing him as follows. ॥ 1-4-1 ॥

english translation

सूत गोस्वामी को इस प्रकार बोलते देखकर, दीर्घकालीन यज्ञोत्सव में लगे हुए समस्त ऋषियों में विद्वान तथा वयोवृद्ध अग्रणी शौनक मुनि ने सूत गोस्वामी को निम्न प्रकार सम्बोधित करते हुए बधाई दी। ॥ १-४-१ ॥

hindi translation

शौनक उवाच सूत सूत महाभाग वद नो वदतां वर । कथां भागवतीं पुण्यां यदाह भगवाञ्छुकः ॥ १-४-२ ॥

Śaunaka said: O Sūta Gosvāmī, you are the most fortunate and respected of all those who can speak and recite. Please relate the pious message of Śrīmad-Bhāgavatam, which was spoken by the great and powerful sage Śukadeva Gosvāmī. ॥ 1-4-2 ॥

english translation

शौनक ने कहा : हे सूत गोस्वामी, जो बोल सकते हैं तथा सुना सकते हैं, उन सबों में आप सर्वाधिक भाग्यशाली तथा सम्माननीय हैं। कृपा करके श्रीमद्भागवत की पुण्य कथा कहें, जिसे महान् तथा शक्तिसम्पन्न ऋषि शुकदेव गोस्वामी ने सुनाइ थी। ॥ १-४-२ ॥

hindi translation

कस्मिन् युगे प्रवृत्तेयं स्थाने वा केन हेतुना । कुतः सञ्चोदितः कृष्णः कृतवान् संहितां मुनिः ॥ १-४-३ ॥

In what period and at what place was this first begun, and why was this taken up? From where did Kṛṣṇa-dvaipāyana Vyāsa, the great sage, get the inspiration to compile this literature? ॥ 1-4-3 ॥

english translation

यह (कथा) सर्वप्रथम किस युग में तथा किस स्थान में प्रारम्भ हुई और किस कारण इसे प्रारम्भ किया गया? महामुनि कृष्ण द्वैपायन व्यास ने इस साहित्य (ग्रंथ) को संकलित करने की प्रेरणा कहाँ से प्राप्त की? ॥ १-४-३ ॥

hindi translation

तस्य पुत्रो महायोगी समदृङ्निर्विकल्पकः । एकान्तमतिरुन्निद्रो गूढो मूढ इवेयते ॥ १-४-४ ॥

His [Vyāsadeva’s] son was a great devotee, an equibalanced monist, whose mind was always concentrated in monism. He was transcendental to mundane activities, but being unexposed, he appeared like an ignorant person. ॥ 1-4-4 ॥

english translation

उनका (व्यासदेव का) पुत्र परम भक्त, समदर्शी ब्रह्मवादी था जिसका मन सदैव ब्रह्मवाद में केन्द्रित रहता था। वह संसारी कर्मों से परे था, लेकिन प्रकट न होने के कारण अज्ञानी-जैसा लगता था। ॥ १-४-४ ॥

hindi translation

दृष्ट्वानुयान्तमृषिमात्मजमप्यनग्नं देव्यो ह्रिया परिदधुर्न सुतस्य चित्रम् । तद्वीक्ष्य पृच्छति मुनौ जगदुस्तवास्ति स्त्रीपुम्भिदा न तु सुतस्य विविक्तदृष्टेः ॥ १-४-५ ॥

While Śrī Vyāsadeva was following his son, beautiful young damsels who were bathing naked covered their bodies with cloth, although Śrī Vyāsadeva himself was not naked. But they had not done so when his son had passed. The sage inquired about this, and the young ladies replied that his son was purified and when looking at them made no distinction between male and female. But the sage made such distinctions. ॥ 1-4-5 ॥

english translation

जब श्रील व्यासदेव अपने पुत्र के पीछे-पीछे जा रहे थे, तो नग्न स्नान करती सुन्दर तरुणियों ने वस्त्रों से अपने शरीर ढक लिए, यद्यपि व्यासदेव स्वयं नग्न न थे। लेकिन जब उनका पुत्र वहीं से गुजरा था, तब उन्होंने वैसा नहीं किया था। मुनि ने इसके बारे में पूछा तो तरुणियों ने उत्तर दिया कि उनका पुत्र पवित्र है और जब वह उनकी ओर देख रहा था, तो उसने स्त्री तथा पुरुष में कोई भेद नहीं माना। लेकिन मुनि तो भेद मान रहे थे। ॥ १-४-५ ॥

hindi translation