Progress:71.0%
सुषेणश्चारुदेष्णश्च साम्बो जाम्बवतीसुतः । अन्ये च कार्ष्णिप्रवराः सपुत्रा ऋषभादयः ॥ १-१४-३१ ॥
Are all the chieftain sons of Lord Kṛṣṇa, such as Suṣeṇa, Cārudeṣṇa, Sāmba the son of Jāmbavatī, and Ṛṣabha, along with their sons, all doing well? ॥ 1-14-31 ॥
english translation
कृष्ण के सभी सेना-नायक पुत्र यथा सुषेण, चारुदेष्ण, जाम्बवती-पुत्र साम्ब तथा ऋषभ अपने-अपने पुत्रों समेत ठीक से तो रह रहे हैं? ॥ १-१४-३१ ॥
hindi translation
तथैवानुचराः शौरेः श्रुतदेवोद्धवादयः । सुनन्दनन्दशीर्षण्या ये चान्ये सात्वतर्षभाः ॥ १-१४-३२ ॥
Also, Śrutadeva, Uddhava and others, Nanda, Sunanda and other leaders of liberated souls who are constant companions of the Lord are protected by Lord Balarāma and Kṛṣṇa. Are they all doing well in their respective functions? Do they, who are all eternally bound in friendship with us, remember our welfare? ॥ 1-14-(32-33) ॥
english translation
इसके अतिरिक्त, श्रुतदेव, उद्धव तथा अन्य, नन्द, सुनन्द तथा अन्य मुक्तात्माओं के नायक, जो भगवान् के नित्यसंगी हैं, भगवान् बलराम तथा कृष्ण द्वारा सुरक्षित तो हैं? वे सब अपना- अपना कार्य ठीक से चला रहें हैं न? वे जो हमसे नित्य मैत्री-पाश में बँधे हैं, हमारी कुशलता के बारे में पूछते तो हैं? ॥ १-१४-(३२-३३) ॥
hindi translation
अपि स्वस्त्यासते सर्वे रामकृष्णभुजाश्रयाः । अपि स्मरन्ति कुशलमस्माकं बद्धसौहृदाः ॥ १-१४-३३ ॥
Also, Śrutadeva, Uddhava and others, Nanda, Sunanda and other leaders of liberated souls who are constant companions of the Lord are protected by Lord Balarāma and Kṛṣṇa. Are they all doing well in their respective functions? Do they, who are all eternally bound in friendship with us, remember our welfare? ॥ 1-14-(32-33) ॥
english translation
इसके अतिरिक्त, श्रुतदेव, उद्धव तथा अन्य, नन्द, सुनन्द तथा अन्य मुक्तात्माओं के नायक, जो भगवान् के नित्यसंगी हैं, भगवान् बलराम तथा कृष्ण द्वारा सुरक्षित तो हैं? वे सब अपना- अपना कार्य ठीक से चला रहें हैं न? वे जो हमसे नित्य मैत्री-पाश में बँधे हैं, हमारी कुशलता के बारे में पूछते तो हैं? ॥ १-१४-(३२-३३) ॥
hindi translation
भगवानपि गोविन्दो ब्रह्मण्यो भक्तवत्सलः । कच्चित्पुरे सुधर्मायां सुखमास्ते सुहृद्वृतः ॥ १-१४-३४ ॥
Is Lord Kṛṣṇa, the Supreme Personality of Godhead, who gives pleasure to the cows, the senses and the brāhmaṇas, who is very affectionate towards His devotees, enjoying the pious assembly at Dvārakā Purī surrounded by friends? ॥ 1-14-34 ॥
english translation
पूर्ण पुरूषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण, जो गायों, इन्द्रियों तथा ब्राह्मणों को आनन्द प्रदान करने वाले हैं और अपने भक्तों के प्रति अत्यन्त वत्सल हैं, अपने मित्रों से घिर कर, द्वारकापुरी में पवित्र सभा का भोग तो कर रहे हैं? ॥ १-१४-३४ ॥
hindi translation
मङ्गलाय च लोकानां क्षेमाय च भवाय च । आस्ते यदुकुलाम्भोधावाद्योऽनन्तसखः पुमान् ॥ १-१४-३५ ॥
The original Personality of Godhead, the enjoyer, and Balarāma, the primeval Lord Ananta, are staying in the ocean of the Yadu dynasty for the welfare, protection and general progress of the entire universe. And the members of the Yadu dynasty, being protected by the arms of the Lord, are enjoying life like the residents of the spiritual sky. ॥ 1-14-(35-36) ॥
english translation
परम भोक्ता आदि भगवान् तथा जो मूल भगवान् अनन्त हैं, बलराम यदुवंश रूपी सागर में समस्त ब्रह्माण्ड के कल्याण, सुरक्षा तथा उन्नति के लिए निवास कर रहे हैं। और सारे यदुवंशी भगवान् की भुजाओं द्वारा सुरक्षित रहकर, वैकुण्ठवासियों की भाँति जीवन का आनन्द उठा रहे हैं। ॥ १-१४-(३५-३६) ॥
hindi translation