Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:60.6%

x

मुमुचुः प्रेमबाष्पौघं विरहौत्कण्ठ्यकातराः । राजा तमर्हयाञ्चक्रे कृतासनपरिग्रहम् ॥ १-१३-६ ॥

Due to anxieties and long separation, they all cried out of affection. King Yudhiṣṭhira then arranged to offer sitting accommodations and a reception. ॥ 1-13-6 ॥

english translation

चिन्ता तथा लम्बे वियोग के कारण, वे सब प्रेम-विवश होकर रूदन करने लगे। तब राजा युधिष्ठिर ने उनके बैठने के लिए आसन की व्यवस्था की और उनका सत्कार किया। ॥ १-१३-६ ॥

hindi translation

तं भुक्तवन्तं विश्रान्तमासीनं सुखमासने । प्रश्रयावनतो राजा प्राह तेषां च श‍ृण्वताम् ॥ १-१३-७ ॥

After Vidura ate sumptuously and took sufficient rest, he was comfortably seated. Then the King began to speak to him, and all who were present there listened. ॥ 1-13-7 ॥

english translation

जब विदुर ठीक से भोजन कर चुके और पर्याप्त विश्राम कर लेने पर उन्हें सुखदायक आसन पर बिठाया गया। तब राजा ने उनसे बोलना शुरू किया और वहाँ पर उपस्थित सारे लोग सुनने लगे। ॥ १-१३-७ ॥

hindi translation

युधिष्ठिर उवाच अपि स्मरथ नो युष्मत्पक्षच्छायासमेधितान् । विपद्गणाद्विषाग्न्यादेर्मोचिता यत्समातृकाः ॥ १-१३-८ ॥

Mahārāja Yudhiṣṭhira said: My uncle, do you remember how you always protected us, along with our mother, from all sorts of calamities? Your partiality, like the wings of a bird, saved us from poisoning and arson. ॥ 1-13-8 ॥

english translation

महाराज युधिष्ठिर ने कहा : हे चाचा, क्या आपको याद है कि आपने किस तरह सदा हमारी माता तथा हम सबकी समस्त प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की है? आपके पक्षपात ने, पक्षियों के पंखों के समान, हमें विष-पान तथा अग्निदाह से बचाया है। ॥ १-१३-८ ॥

hindi translation

कया वृत्त्या वर्तितं वश्चरद्भिः क्षितिमण्डलम् । तीर्थानि क्षेत्रमुख्यानि सेवितानीह भूतले ॥ १-१३-९ ॥

While traveling on the surface of the earth, how did you maintain your livelihood? At which holy places and pilgrimage sites did you render service? ॥ 1-13-9 ॥

english translation

पृथ्वी पर विचरण करते हुए, आपने अपनी जीविका कैसे चलाई? आपने किन-किन पवित्र स्थलों तथा तीर्थस्थानों पर सेवा की? ॥ १-१३-९ ॥

hindi translation

भवद्विधा भागवतास्तीर्थभूताः स्वयं विभो । तीर्थीकुर्वन्ति तीर्थानि स्वान्तःस्थेन गदाभृता ॥ १-१३-१० ॥

My lord, devotees like your good self are verily holy places personified. Because you carry the Personality of Godhead within your heart, you turn all places into places of pilgrimage. ॥ 1-13-10 ॥

english translation

हे प्रभु, आप जैसे भक्त, निश्चय ही, साक्षात् पवित्र स्थान होते हैं। चूँकि आप भगवान् को अपने हृदय में धारण किए रहते हैं, अतएव आप समस्त स्थानों को तीर्थस्थानों में परिणत कर देते हैं। ॥ १-१३-१० ॥

hindi translation