Progress:25.6%
सरस्वती लक्ष्मी तुम काली । दिपै तुम्हारी ज्योति निराली ॥ ११॥
You are the form of Saraswati, Lakshmi and Kali. Your lamp light is unique.
english translation
आप सरस्वती, लक्ष्मी और काली का रुप हैं । आपकी दीप ज्योति सबसे निराली है ।
hindi translation
तुम्हरी महिमा पार न पावै । जो शरद शतमुख गुण गावैं ॥ १२॥
Even if someone praises you with a hundred mouths of Mother Saraswati, he cannot surpass your glory, that is, he cannot praise your glory completely.
english translation
यदि मां सरस्वती के सौ मुखों से भी कोई आपका गुणगान करता है तो भी वह आपकी महिमा का पार नहीं पा सकता अर्थात वह आपकी महिमा का पूरा गुणगान नहीं कर सकता ।
hindi translation
चार वेद की मातु पुनीता । तुम ब्रह्माणी गौरी सीता ॥ १३॥
You are the mother of all four Vedas, you are Brahmani, the wife of Lord Brahma, you are Mother Gauri (Parvati) and you are Mother Sita.
english translation
आप ही चारों वेदों की जननी हैं, आप ही भगवान ब्रह्मा की पत्नी ब्रह्माणी हैं, आप ही मां गौरी (पार्वती) हैं और आप ही मां सीता हैं ।
hindi translation
महामंत्र जितने जग माहीं । कोऊ गायत्री सम नाही ॥ १४॥
All the great mantras in the world, none are equal to the Gayatri Mantra, that is, the Gayatri Mantra is the best mantra.
english translation
संसार में जितने भी महामंत्र हैं, कोई भी गायत्री मंत्र के समान नहीं हैं अर्थात गायत्री मंत्र ही सर्वश्रेष्ठ मंत्र है ।
hindi translation
सुमिरत हिय में जान प्रकासै । आलस पाप अविद्या नासै ॥ १५॥
By remembering your mantra, the light of knowledge dawns in the heart and laziness, sin and ignorance are destroyed.
english translation
आपके मंत्र का स्मरण करते ही हृदय में ज्ञान का प्रकाश हो जाता है व आलस्य, पाप व अविद्या अर्थात अज्ञानता का नाश हो जाता है ।
hindi translation