Progress:14.0%
हंसारूढ़ श्वेतांबर धारी । स्वर्ण कांति शुचि गगन बिहारी ॥ ६॥
You are dressed in white clothes and ride a swan, your radiance is as pure as gold and you travel in the sky.
english translation
आप श्वेत वस्त्रों को धारण कर हंस पर सवार हैं, आपकी चमक सोने की तरह पवित्र हैं व आप आकाश में भ्रमण करती हैं ।
hindi translation
पुस्तक पुष्प कमण्डल माला । शुभ्रवर्ण तनु नयन विशाला ॥ ७॥
You have a book, flowers, kamandalu and garland in your hands. The colour of your body is white and your big eyes also look beautiful.
english translation
आपके हाथों में पुस्तक, फूल, कमण्डल और माला हैं आपके तन का रंग श्वेत है व आपकी बड़ी बड़ी आखें भी सुंदर लग रही हैं ।
hindi translation
ध्यान धरत पुलकित हिय होई । सुख उपजत दुःख दुरमति खोई ॥ ८॥
The moment I meditate on You, my heart becomes filled with joy; all sorrows and evil thoughts are destroyed and happiness is attained.
english translation
आपका ध्यान धरते ही हृदय अति आनंदित हो जाता है, दुखों व दुर्बुधि का नाश होकर सुख की प्राप्ति होती है ।
hindi translation
कामधेनु तुम सुर तरु छाया । निराकार की अद्भुत माया ॥ ९॥
You fulfill all wishes like Kamadhenu cow. In your shelter, one gets happiness like the shade of Devvriksha Kalpataru. You are the wonderful Maya of the formless God.
english translation
आप कामधेनु गाय की तरह समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करती हो आपकी शरण में देववृक्ष कल्पतरु की छाया के समान सुख मिलता है । आप निराकार भगवान की अद्भुत माया हैं ।
hindi translation
तुम्हरी शरण गहै जो कोई । तरै सकल संकट सों सोई ॥ १०॥
Whoever comes to your refuge, overcomes all the troubles i.e. all his sorrows go away.
english translation
आपकी शरण में जो कोई भी आता है, वह सारे संकटों से पार पा लेता है अर्थात उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं ।
hindi translation