Kamasutra

Progress:44.8%

x

पूर्वोपकाराणामविस्मरणमनुकीर्तनं च ॥ २१ ॥

She does not forget to have those valued that she has previously received as gifts.

english translation

नायक के प्रति कृतज्ञताज्ञापन नायक द्वारा किये गये पहले उपकारों को न भूले और उनका प्रेमपूर्वक वर्णन करे ॥ २१ ॥

hindi translation

प्रणिधिभिः प्रतिगणिकानां लाभातिशयं श्रावयेत् ॥ २२ ॥

Through trustworthy persons, she lets him know the great profits made by the other courtesans.

english translation

अपने विश्वस्त नौकरों द्वारा दूसरी प्रतिवेश्याओं को होने वाले अधिक लाभ की बात नायक को सुनवाये ॥ २२ ॥

hindi translation

तासु नायकसमक्षमात्मनोऽभ्यधिकं लाभ भूतमभूतं वा व्रीडिता नाम वर्णयेत् ॥ २३ ॥

As compared to the others, who earn much more, or as compared to her previous gains, she is ashamed of what she receives from her lover.

english translation

यदि अपने यहाँ कोई वेश्या आयी हुई हो तो नायक के सामने उससे लाभ को बढ़ा- चढ़ाकर कहे और यदि कोई लाभ न हुआ हो तो नायक की ओर देखकर और लजाकर लाभ होना बताये ॥ २३ ॥

hindi translation

पूर्वयोगिनां च लाभातिशयेन पुनः सन्धाने यतमानानामाविष्कृतः प्रतिषेधः ॥ २४ ॥

If a former lover seeks to renew intimacy with her, offering her a great deal of money, she sends him away.

english translation

त्यागशीलता का दिखाना- पूर्व प्रेमी जो सम्पर्क छोड़ चुके हों और अब अधिक धन देकर सम्पर्क बनाना चाहते हों, उन्हें नायक के सामने ही स्पष्ट ना कर देना चाहिये ॥ २४ ॥

hindi translation

तत्स्पर्धिनां त्यागयोगिनां निदर्शनम् ॥ २५ ॥

To arouse his competitive spirit, she tells him of the lovers she has abandoned.

english translation

नायक से स्पर्धा रखने वाले उन त्यागशील व्यक्तियों को उसे दिखाना चाहिये जो वेश्या के साथ संसर्ग करना चाहते हैं ॥ २५ ॥

hindi translation