Kamasutra
Progress:43.1%
मृद्यमानाश्चाभियोगान्मन्दं मन्दं प्रसिद्धन्ते द्रविड्यः ॥ ३१ ॥
Due to friction during possession, Dravidian women have slight losses of blood.
english translation
द्रविड़- द्रविड़ देश को स्विय आलिङ्गन आदि करते हो मन्द मन्द रज:साव करने लगती हैं ॥ ३९ ॥
hindi translation
मध्यमवेगाः सर्वसहाः स्वाङ्गप्रच्छादिन्यः पराङ्गहासिन्यः कुत्सिताश्लील- परुषपरिहारिण्यो वानवासिकाः ॥ ३२ ॥
The women from the north ofVana country [Konkarna] have a moderate temperament. They bear everything embraces, kisses, blows, scratches, and bites - but they hide their sex, and the sight of their partner's sex makes them laugh. They loathe men who behave vulgarly, or in an obscene or brutal manner.
english translation
बनवासी देश – वनवासी देश को स्त्रियाँ मध्यम वेग वाली होती हैं, वे नखक्षत, दन्तक्षत, कुचमर्दन आदि सभी को सहन कर जाती हैं। वे अपने अङ्गों को आच्छादित रखती हैं, किन्तु दूसरे के शरीरगत दोषों का उपहास करती हैं। वे कुत्सित, अश्लील और परुष स्वभाव वाले पुरुषों से घृणा करती हैं ॥ ३२ ॥
hindi translation
मृदुभाषिण्योऽनुरागवत्यो मृद्व्यङ्ग्यश्च गौड्यः ॥ ३३ ॥
The women of Gauda [South Bengal] speak softly, are affectionate, and have delicate limbs.
english translation
गौड़ - गौड़ देश की स्त्रियाँ मृदुभाषिणी, पति से अनुराग रखने वाली और कोमलाङ्गी होती हैं ॥ ३३ ॥
hindi translation
देशसात्म्यात् प्रकृतिसात्म्यं बलीय इति सुवर्णनाभः । न तत्र देश्या उपचाराः ॥ ३४ ॥
According to Suvarnanabha, it is more important to follow one's nature than local custom as far as kisses, embraces, scratches, and bites are concerned.
english translation
देशसात्म्य से प्रकृतिसात्म्य की महत्ता देशाचार से व्यक्ति को प्रकृति और प्रवृत्ति अधिक बलवान् है, अतएव व्यक्ति को प्रकृति और प्रवृत्ति के विरुद्ध देशाचार नहीं अपनाना चाहिये- ऐसा आचार्य सुवर्णनाभ का मत है ॥ ३४ ॥
hindi translation
कालयोगाच्च देशाद् देशान्तरमुपचारवेषलीलाश्चानुगच्छन्ति । तच्च विद्यात् ॥ ३५ ॥
However, local custom must be attended to as regard the times for making love. Furthermore, the garments, behavior, and amusements of the place must be adopted.
english translation
देशाचार की व्यापकता समय के साथ-साथ एक देश के उपचार, वेशभूषा और कामक्रीड़ाएँ दूसरे देशों में भी पहुँच जाते हैं, अतएव दूसरे स्थानों के आचार-विचार को भी जान लेना चाहिये ॥ ३५ ॥
hindi translation